रुद्रपुर-(एम सलीम खान) ऊधम सिंह नगर-दिनेशपुर थाना क्षेत्र के निवासी आरती ने लिखित सूचना देकर बताया कि उसकी मोटर साईकिल हीरो स्पलेन्डर रजिस्ट्रेशन संख्या UK 06 AP 2015 को अज्ञात चोर ने चोरी कर ली | सूचना पर थाना हाजा पर पंजीकृत FIR NO 251/2021 U/S 379 IPC कर उक्त अभियोग मे अभियुक्तों की गिरफ्तारी और मोटर साईकिल की बरामदगी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी पंतनगर महोदय के निकट पर्यवेक्ष में प्रभारी थानाध्यक्ष (पुलिस उपाधीक्षक प्रशिक्षणाधीन) दिनेशपुर, सहयोगी थानाध्यक्ष अशोक कुमार की अगुवाई में टीम का गठन किया गया | उक्त टीम ने अभियुक्तगणो की गिरफ्तारी हेतु सुबूत लेने के लिए , सीसीटीवी कैमरो को चैक किया | तो चोर की पहचान गौतम निवासी ग्राम शान्ति कालोनी गुमशानी के रूप मे हुई | जिस पर अभियुक्त की तलाश हेतु मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल गौतम तीदार दुर्गापुर से बुक्सौरा रोड पर मोटर साईकिल के साथ गिरफ्तार किया | पूछताछ करने पर अभियुक्त से एक हीरो स्पलेण्डर मोटर साइकिल को बरामद किया | आवश्यक कार्यवाही कर अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा है।
Related Posts
प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों ने आर्थिक मदद ना मिलने पर आक्रोशित होकर वार्ड पार्षद का किया घेराव
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर – (एम सलीम खान) बीते दिनों भारी वर्षा के दौरान आई प्राकृतिक आपदा से प्रभावित तमाम…
नकली पनीर बनाकर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़
ख़बर शेयर करें -उधम सिंह नगर – (शादाब हुसैन) एसओजी उधम सिंह नगर ने नकली पनीर बनाकर बेचने वाले गिरोह…
LUCC धोखाधड़ी में अब तक पुलिस द्वारा कुल 08 अभियुक्तों को किया जा चुका है गिरफ्तार, 04 के विरूद्ध किया जा चुका है लुक आउट सर्कुलर (LOC) नोटिस जारी।
ख़बर शेयर करें -ठोस साक्ष्य संकलन कर अभियुक्तों की सम्पत्ति जब्तीकरण की भी की जा रही प्रभावी कार्यवाही। LUCC से…
