रुद्रपुर-(एम सलीम खान) रुद्रपुर में अपनी मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने विकास भवन में जोरदार प्रदर्शन किया | करीब एक महीने से आंगनबाड़ी कार्यकत्रिया स्वयं को राज्य कर्मचारी घोषित किया जाने और 18000 रुपए मानदेय देने की मांग को लेकर धरने पर बैठी है | इस दौरान उन्होंने जमकर सरकार विरोधी नारेबाजी भी की | इस मामले पर राज्य सरकार आयोजित होने वाली कैबिनेट बैठक में कोई फैसला ले सकती है | तो वही धरने पर बैठी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने कहा कि राज्य सरकार उनके अधिकारों का दमन कर रही है उन्हें उनकी मेहनत के अनुरूप मानदेय नहीं दे रही है जिसके चलते उनका गुजर बसर मुश्किल है | इस दौरान हंसा लोहनी, भावना सिंह, अनीता सिंह, लक्ष्मी सहित दर्जनों आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां मौजूद थी |
Related Posts
राष्ट्रीय राजमार्ग में सोयाबीन फैक्ट्री के बाहर बेतरतीब खड़े वाहन और सड़क पर बेखौफ घूम रहे आवारा मवेशी बने हादसों का सबब……
ख़बर शेयर करें -हल्दूचौड़- यदि आप राष्ट्रीय राजमार्ग 109 पर गाड़ी चला रहे है तो लालकुआं से हल्दूचौड़ के बीच…
ए0टी0एम0 चोरी की घटना का अन्तर्राज्जीय शातिर वांछित अभियुक्त गिरफतार…..
ख़बर शेयर करें -काशीपुर- एटीएम चोरी की घटना दिनांक 19.12.2023 में शातिर वांछित अभियुक्त इन्तेजार जो अपनी गिरफतारी से बचने…
शहर में व्यापक पैमाने पर टैकरों के साथ प्रत्येक दूकानों का किया सैनिटाइजर ।
ख़बर शेयर करें -लालकुआ (जफ़र अंसारी) प्रदेश में कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों के बाद शासन द्वारा किये लाकडाउन…
