लालकुआ-(जफ़र अंसारी) देहरादून धार्मिक संस्कृति और प्राचीन धर्म स्थलों के महत्व पर माँ पीताम्बरा पुस्तिका का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विमोचन किया । इस अवसर पर पुस्तक के लेखक रमाकान्त पन्त को बधाई देते हुए धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड में ऐसे अनेकानेक प्राचीन धार्मिक स्थल मौजूद हैं जो देव भूमि की सांस्कृतिक समृद्धि को दर्शाते हैं। और राज्य के दूरस्थ अंचलों में स्थित पौराणिक तीर्थ स्थल जो स्थानीय लोगों की धार्मिक परम्पराओं के प्रमुख केन्द्र है | वही धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से भी ये काफी महत्वपूर्ण हो सकते ह्रै और ऐसे प्राचीन धार्मिक स्थलों के समुचित विकास के लिए सरकार निरंतर प्रयत्नशील है। इस दौरान धामी ने पुस्तक के लेखक पन्त के कार्यों और प्रयासों की सराहना करते हुए उनके कार्यो को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया । इस अवसर पर पूर्व दर्जा राज्यमंत्री ललित पंत, वरिष्ठ पत्रकार पवन पांडे, दानेश्वर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष प्रसाद चंद्र भट्ट, समाज सेविका निर्मला जोशी, डॉ बीएस नेगी, मंगल सिंह, मनोज कुमार, सहित अनेकों मौजूद रहे।
Related Posts
तीस हजार की इनामी महिला को स्पेशल टास्क फोर्स ने उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार…
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर-(एम सलीम खान) स्पेशल टास्क फोर्स ने तीस हजार की इनामी महिला को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार…
“दृष्टि नेगी ने 94.2% अंकों के साथ सीबीएसई 10वीं परीक्षा में बिन्दुखत्ता क्षेत्र का नाम किया रोशन”
ख़बर शेयर करें -लालकुआं- सीबीएसई बोर्ड दसवीं की परीक्षा में लालकुआं क्षेत्र के अन्तर्गत बिन्दुखत्ता स्थित इन्द्रनगर द्वितीय काररोड की…
ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस के कार्यकर्ता डोर टू डोर कर रहे हैं धुआंधार जनसंपर्क
ख़बर शेयर करें -काशीपुर-(सुनील शर्मा) 63-विधानसभा क्षेत्र काशीपुर में कांग्रेस पार्टी का चुनाव प्रचार धुआंधार रफ्तार से चल रहा है।…
