आगामी दीपावली के त्यौहार को लेकर नगर का किया, भ्रमण

ख़बर शेयर करें -

 

रुद्रपुर (एम सलीम खान) आगामी दीपावली के त्यौहार को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक नगर ममता बोहरा ने पुलिस क्षेत्राधिकारी यातायात भूपेंद्र सिंह भंडारी के साथ रुद्रपुर नगर का भ्रमण किया, इस दौरान उन्होंने कहा कि आगामी त्याहारौ को मद्देनजर रखते हुए शहर के मुख्य बाजार में चार पाहिया वाहनों के प्रवेश को बंधित किया गया है, इसके अलावा उन्होंने मुख्य बाजार सहित अन्य बाजारों में तीन पाहिया वाहन जैसे टुक-टुक, टैम्पो आदि वाहनों को बाजार में प्रवेश करने से प्रतिबंधित किए जाने की बात कही, उन्होंने कहा कि यातायात को सुगम बनाने के लिए यह कार्रवाई अमल लाई गई है, वही उन्होंने कहा कि जो भी वाहन चालक इन नियमों का उल्लघंन करेगा उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी,इस दौरान सीओ यातायात भूपेंद्र सिंह भंडारी,टीआई, सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *