रुद्रपुर – (एम सलीम खान) बीते दिनों भारी वर्षा के दौरान आई प्राकृतिक आपदा से प्रभावित तमाम लोगों ने आर्थिक मदद उपलब्ध ना होने से आक्रोशित होकर वार्ड पार्षद सुरेश गौरी का घेराव कर उनसे नगर के अन्य क्षेत्रों में प्रभावित परिवारों को शासन में उपलब्ध कराई जा रही आर्थिक मदद के समान ही उन्हें भी अनेक वार्डों में शासन प्रशासन से सर्वे कराकर प्रभावित परिवारों को आर्थिक मदद के चेक वितरित किये जा रहे हैं। परंतु वार्ड एक मे प्रभावित परिवारों को इससे वंचित किया गया है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। पार्षद गौरी ने रोषित लोगों को बताया कि शासन प्रशासन और आर्थिक मदद के चेक वितरित किए जाने में भारी भेदभाव बरता जा रहा है। आपदा प्रभावित वार्डों में सर्वे कार्य के दौरान भी कई धांधलियां बरती गई है। इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की जायेगी। उन्होंने कहा कि सभी वार्ड वासी का एकजुट होकर इस संबंध में जिलाधिकारी से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपेंगे। सभी परिवारों के भवनों का सर्वे कराकर जलभराव से हुए नुकसान का सही आंकलन पर उपयुक्त आर्थिक मदद उपलब्ध नहीं कराई गई तो उसके खिलाफ आंदोलन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी में अंतर स्पष्ट रूप से सामने आ गया है। इस संबंध में कुछ लोगों ने जिलाधिकारी से शिकायत करने के पश्चात जांच की है। उन्होंने बताया कि कुछ भाजपा नेताओं ने अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए यह कार्य किया गया है। जबकि वास्तविक आपदा प्रभावित परिवारों को लाभ से वंचित किया गया। घेराव करने वालों में राजू धीर, संजय सिंह, राम स्नेही, वसीम, जय दत्त भगत, उर्मिला, सुशीला, कमलावती, रामदेव, कविता, सुनैना व सावित्री आदि शामिल थे।
Related Posts
तहसील दिवस में 08 शिकायतें दर्ज, 05 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
ख़बर शेयर करें -पौड़ी- जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देशन पर विकासखंड थलीसैंण सभागार में तहसीलदार थलीसैंण धीरज सिंह राणा…
वार्ड 21 से निर्दलीय प्रत्याशी आसिफ हुसैन का चुनाव प्रचार तेज़, वार्ड के लोगो का मिल रहा भरपूर साथ…..
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- चुनाव की तारीख जैसे – जैसे नजदीक आ रही है सभी प्रत्याशियों ने अपने प्रचार मे…
विधानसभा लालकुआं से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे पवन चौहान ने जारी किया चुनावी संकल्प पत्र- सभी दल के नेताओं ने चुनावी प्रचार व जनसंपर्क कर दिए हैं तेज
ख़बर शेयर करें – लालकुआं-(राहुल दुम्का) विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं ,जहां चुनाव की तारीख नजदीक…
