बाढ़ प्रभावित लोग तहसील पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं (ज़फर अंसारी) लालकुआं क्षेत्र के बिन्दुखत्ता में आई प्राकृतिक आपदा के कई दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक पीड़ित लोगों को सरकार की तरफ से कोई मदद नहीं मिल पाई जबकि धामी सरकार के प्रतिनिधि बनकर आए दो मंत्रियों ने बेघर लोगों से वादा किया था कि हम सरकार से मदद और जो आपके मकान पानी में बह गए हैं उनको दोबारा बना कर देंगे पर ऐसा कुछ नहीं हुआ जिससे नाराज बाढ़ प्रभावित लोग तहसील पहुंचे और उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन प्रेषित किया। इन बाढ़ प्रभावित लोगों को सरकार की तरफ से मकान और जमीन दिए जाने का वादा किया गया था जो अभी तक अधूरा है ऐसे में इतने दिन बीत जाने के बाद भी इन लोगों को कब सरकारी मदद मिलेगी यह देखना होगा। वहीं स्थानीय लोगों ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ सरकार और उनके प्रतिनिधि खिलवाड़ कर रहे हैं जो कि गलत है और इन लोगों को जल्द से जल्द सरकारी मदद दी जाए जिससे यह लोग अपना जीवन यापन सही से कर पाएं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *