रुद्रपुर (एम सलीम खान) खौलते हुए पानी में गिरने से तीन साल के बच्चे की मौत (बाथरूम में नहाते समय बाल्टी में गिरा मासूम मौत) हल्द्वानी यहां एक तीन साल के मासूम बच्चे की खौलते पानी में गिरने से मौत हो गई। नहाने के लिए रखी खौलते पानी की बाल्टी में एक तीन साल का मासूम गिर गया। हादसे के बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मासूम का शव परिजनों को सौंप दिया। खबर के मुताबिक गंगोलीहाट पिथौरागढ़ निवासी देवेंद्र भट्ट मेडिकल कॉलेज कैंपस हल्द्वानी में पत्नी भावना व तीन बच्चों के साथ रहते हैं। शनिवार को सुबह भावना अपने तीन साल के बेटे राहुल को नहलाने के लिए घर के बाथरूम में ले गयी। बाथरूम में खौलते पानी की बाल्टी रखी गई थी। भावना ने मासूम के कपड़े उतार व दीवार पर टांगने लगी।इसी दौरान राहुल पानी की बाल्टी में गिर गया। मां ने तुरंत बेटे को बाल्टी से बाहर निकाला लेकिन जब तक वह बुरी तरह झुलस गया था।परिजन उसे लेकर तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
Related Posts
जीआर आर सी के जवानों द्वारा आर्मी मार्शल आर्ट्स रूटीन कौशल का प्रदर्शन…..
ख़बर शेयर करें -आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडौन में जी आर आर सी के द्वारा मार्शल आर्ट्स रूटीन कौशल का प्रदर्शन…
सिख समाज में पगड़ी उतारने को लेकर कोतवाल से की वार्ता, की निष्पक्ष जांच की मांग……….
ख़बर शेयर करें -बाजपुर-सिख समाज के व्यक्ति की पगड़ी उतारने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आक्रोशित सिख समाज…
धोखाधडी करने के पश्चात लंबे समय से वांछित चल रहे अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार…….
ख़बर शेयर करें -पौड़ी- दिनांक 29.04.2024 को श्रीमती लीला देवी द्वारा कोतवाली कोटद्वार में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया…
