रुद्रपुर (एम सलीम खान) संजय ठुकराल ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं रूद्रपुर। ग्राम कीरतपुर की कुर्मांचल कालोनी में समाजसेवी एवं विधायक अनुज संजय ठुकराल ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उनका शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। संजय ठुकराल ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के ध्येय पर काम कर रही है। हर क्षेत्र में विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है। खासकरण ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को पहुंचाने के हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं। भाजपा सरकार में प्रदेश का जो विकास हुआ है वह पिछले कई दशकों में नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सीएम बनने के बाद पूरे जिले में विकास कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। आगे भी विकास कार्य अनवरत जारी रहेंगे। संजय ठुकराल ने कहा कि ग्रामीणों ने जो भी समसयाएं रखी हैं उन्हें शासन प्रशासन तक पहुंचाकर उनका निराकरण कराया जायेगा। इस दौरान कुलविन्द्र कुमार, ललिता कौर, विनीता मेहता, किरन, सुनीता, अमनदीप, सुखदीप सिंह, रामजीत कौर, हेमा देवी, एसएन वर्मा, जीबी थापा, विजय दास, सुरेन्द्र रावल, सुरेन्द्र कुमार, विजय शर्मा, रामकुमार शर्मा, दलशेर सिंह, दीपक शर्मा, विनय कुमार, अमरीश पांडया, तारा सिंह, अनुज सैनी, विपिन सैनी, विनोद मिश्रा, विकास भारती, तेजपाल राणा, मुरलीधर, निर्मला सिंह, राम भजन, शैलेन्द्र सिंह, रामफल, बाबू राम, महेश चैहान, राजेन्द्र सिंह,अश्वनी कुमार, उपेन्द्र कुमार, महेन्द्र बिष्ट, प0 राम तिवारी, शत्रुधन सिंह, श्याम लाल, गोलू कुमार, राकेश, पंकज कुमार, सागर सिंह, शशि कुमार, नीतिन कुमार आदि मौजूद थे।
Related Posts
मेडिकल कॉलेज में 74 डॉक्टरों की भर्ती की तैयारी…..
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- राजकीय मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की कमी बनी हुई है, इसे दूर करने के लिए 25…
हल्द्वानी- दहशत बनकर अस्थायी पुल के ऊपर से बहा पानी, रोकी गई आवाजाही…..
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- गौला नदी में 22 सितंबर से बनाई जा रही अस्थायी सड़क से सोमवार को वाहनों की…
डीएसबी परिसर के इग्नू सेंटर का सत्र 2024 जनवरी सत्र का आयोजित हुआ इंडक्शन कार्यक्रम……
ख़बर शेयर करें -नैनीताल- डीएसबी परिसर के इग्नू सेंटर का सत्र 2024 जनवरी सत्र का इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित हुआ इग्नू…
