यहाँ सरोवर नगरी नैनीताल में आग के हवाले हुई एक अज्ञात बाइक,चिंतनिये घटना की और इशारा……..

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल-उत्तराखण्ड के नैनीताल में एक अज्ञात बाइक हुई आग के हवाले। गाड़ी को पुलिस ने लिया कब्जे में, नंबर प्लेट और किसी की दावेदारी नहीं होने के कारण जानकारी जुटाने में हो रही है मुश्किलें।नैनीताल में अलूखेत गांव मार्ग में एक काली रंग की मोटरसाइकिल में आग लग गई। आग लगने के कारण बाइक पूरी तरह से जल गई।

 

सड़क में जली स्थिति में लावारिस पड़ी बाइक को देखकर राहगीरों ने तल्लीताल पुलिस को जानकारी दी।एस.ओ.तल्लीताल रोहिताश सागर ने बताया कि पुलिस को मिली जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मोटरसैकिलको कब्जे में लेकर घटना की जानकारी ली गई। मोटरसाइकिल का कोई दावेदार नहीं होने और उसकी नंबर प्लेट बुरी तरह से जल जाने के कारण मालिक की जानकारी नहीं मिल सकी है। इसकी जांच की जा रही है।मंगलवार तड़के सवेरे हुई इस घटना में बाइक पूरी तरह से जल गई है।

बताया जा रहा है कि नंबर जल जाने के कारण बाइक मालिक का पता नहीं चल पा रहा है, लेकिन बाइक का नंबर दिल्ली का प्रतीत होता है। बाइक में लगी आग के कारणों का पता नहीं लग सका है। पुलिस अब इस बात की जानकारी भी जुटा रही है कि बाइक में किसी ने आग लगाई है या बाइक खुद जल गई। इस घटना से शांत जगह के स्थानीय लोगों की बढ़ती आपराधिक घटनाओं केको लेकर चिंता बढ़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *