रुद्रपुर (एम सलीम खान) (एसटीएफ उत्तराखंड ने सेना में भर्ती के नाम पर ठगी करने वाले तीन आरोपियों को किया गिरफतार) रुड़की सेना में भर्ती करने के नाम पर ठगी करने वाले तीन आरोपियों को उत्तराखंड एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है।यह ठग बेरोजगार युवाओं को सेना में भर्ती कराने और नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करते थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ अंजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सेना में भर्ती कराने के लिए ठगी करने वाले तीन वाले आरोपियों को जिसमें सुधीर, डेविड कुमार, और मंजीत सिंह को सिविल लाइन रूड़की से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि यह ठग भर्ती परीक्षा कराने के नाम पर परीक्षार्थियों से रुपए लेते थे।एस एस पी ने बताया कि यह गैग फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार करके ठगी का धंधा करता था। आरोपी सुधीर ने कलकत्ता निवासी बिजेन मंडल से सेना में नौकरी दिलवाने के नाम पर दो लाख रुपए का सौदा किया था। इसके लिए सुधीर सहित तीनों आरोपियों ने सेना के फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार किए। इसका अगला निशाना एसपीओ परीक्षा के परीक्षार्थियों से संपर्क कर उनसे रुपए ऐंठने का था। इनके खिलाफ सहारनपुर, दिल्ली, मुम्बई, और जोधपुर में कई मुकदमे दर्ज होने की जानकारी का पता चला है।
Related Posts
डीजीपी बने अशोक कुमार पहुँचे हल्द्वानी, सामाजिक संगठन के लोगों से मुलाकात कर सुनी उनकी समस्याएं
ख़बर शेयर करें – हल्द्वानी– डीजीपी बनने के बाद पहली बार हल्द्वानी पहुंचे अशोक कुमार ने सामाजिक संगठन के लोगों…
रिटायर्ड कर्नल अजय कोठियाल नवरात्र अष्टमी के अवसर पर अपने राजनीतिक जीवन की काशीपुर की पवित्र धरती से की शुरुआत
ख़बर शेयर करें -काशीपुर (सुनील शर्मा) राष्ट्रीय राजनीतिक दलों की उपेक्षा का दंश झेल कर दशकों से गुमनामी मैं पड़ी…
मकर संक्रांति पर कंबल वितरित किए……
ख़बर शेयर करें -कोटद्वार- मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय व पंचकर्म केंद्र सिमलचौड़ में कार्यक्रम का…
