रुद्रपुर (एम सलीम खान) रूद्रपुर। विधायक राजकुमार ठुकराल ने वार्ड नंबर 4 आजादनगर में आपदा प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता के चेक वितरित किये। इस दौरान भाजपा विधायक ठुकराल ने कहा कि प्रदेश सरकार जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रही है। पिछले दिनों आई आपदा में तमाम लोगों को भारी नुकसान पहुंचा था। सरकार आपदा प्रभावितों को हरसंभव मदद पहुंचाने का प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आपदा प्रभावितों की मदद के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे है। ठुकराल ने कहा कि प्रदेश में आई आपदा ने कई इलाकों में हजारों लोगों का जीवन संकट में डाल दिया था। इस कठिन समय में सरकारी मशीनरी पहले ही दिन से प्रभावितों की मदद के लिए तत्परता से जुटी रही। मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन की ओर से लगातार कई दिनों तक लंगर चलाकर जरूरतमंदों को भोजन की व्यवस्था कराई गयी। इसके अलावा सरकार की ओर से निःशुल्क राशन किटों का वितरण लगातार किया जा रहा है। सरकार आपदा पीड़ितों के साथ खड़ी है। जरूरतमंदों की मदद के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। उन्होनंे कहा कि आर्थिक सहायता और राशन वितरण का अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान वार्ड आनन्द शर्मा,सुशील मण्डल, अशोक यादव, बंटी कोली, जीएल गंगवार, दीनू साना आदि भी मौजूद थे।
Related Posts
गंगा के तेज बहाव में बह रहे 6 कांवड़ियों का किया रेस्क्यू लगातार बढ़ रहा कावड़ियों के तेज बहाव में बहने का सिलसिला…
ख़बर शेयर करें -हरिद्वार- धर्म नगरी हरिद्वार में आयोजित कावड़ मेला अपने पूरे शबाब पर है बड़ी संख्या में कावड़िए…
यूसीसी के विरोध को देखते हुए हल्द्वानी पुलिस अलर्ट, लोगों से की शांति बनाए रखने की अपील…..
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- विधानसभा में UCC विधेयक पेश कर दिया गया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विपक्षी विधायकों…
45 पाउच कच्ची शराब के साथ पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार……
ख़बर शेयर करें -पुलिस की गिरफ्त में आया 45 पाउच कच्ची शराब के साथ शराब तस्कर….. लालकुआं-लालकुआं कोतवाली पुलिस ने…
