काशीपुर (सुनील शर्मा) काशीपुर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी विशिष्ट आमंत्रित सदस्य एवं काशीपुर पूर्व मेयर कांग्रेस प्रत्याशी मुक्ता सिंह ने हल्द्वानी महाविद्यालय एमबीपीजी में हो रहे प्रवेश की मांग को लेकर छात्रों पर लाठियां बरसाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इस घटना से साफ जाहिर होता है। कि राज्य की भाजपा सरकार महज अपनी भड़ास निकाल रही है। वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री मुक्ता सिंह ने कहा कि साढ़े 4 साल में तीन मुख्यमंत्री बदल चुकी भाजपा ने अंत में युवा चेहरे को मुख्यमंत्री तो बना दिया लेकिन हर काम में उनकी अनुभवहीनता साफ दिख रही है। यह सरकार छात्रों को प्रवेश देने के बजाय उन पर लाठियां बरसा रही है। इसमें उच्च शिक्षा मंत्री की भी तानाशाही उजागर हुई है। उन्होंने छात्रों का समर्थन देते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार उनके साथ कड़ी है और वह राज्य सरकार से मांग करती है कि सभी छात्रों को प्रवेश दिया जाये । साथ ही उन्होंने कहा कि गुरुवार को रामलीला मैदान में हुई कांग्रेस पार्टी की “विजय संकल्प शंखनाद रैली”की सफलता से भाजपा बुरी तरह दहल गई है। आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनना तय है। उसके बाद ही राज्य की सभी समस्याओं का समाधान हो पाएगा। मुक्ता सिंह
Related Posts
ऊधम सिंह नगर में नशा तस्करों पर बड़ा वार, 578 किलो गांजे के साथ शातिर सप्लायर संजय गुप्ता गिरफ्तार
ख़बर शेयर करें -ऊधम सिंह नगर पुलिस और एसओजी टीम को नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है।…
बाल कल्याण समिति और चाइल्ड लाइन ने तीन बच्चों को मां से मिलवाया….
ख़बर शेयर करें -तीन नाबालिग बच्चो को उनके परिजनों से मिलवाया- बाल कल्याण समिति….. उधम सिंह नगर- कुमाऊं सेवा समिति…
देहरादून–नए साल पर डॉ. विनीता शाह ने संभाला डीजी हेल्थ का कार्यभार और बताई इसकी प्राथमिकता…..
ख़बर शेयर करें -देहारादून-उत्तराखंड की स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. शैलजा भट्ट के सेवानिवृत्त होने के बाद नव नियुक्त उत्तराखंड की स्वास्थ्य…
