काशीपुर (सुनील शर्मा) काशीपुर। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष गौतम मेहरोत्रा ने कहा है कि कांग्रेस कार्यकर्ता किसी एक नेता की बपौती नहीं हैं। उनका कार्य पार्टी की रीति-नीति को आम जनता तक पहुंचाना है, न कि किसी नेता या फिर व्यक्ति विशेष का गुणगान करना। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर वर्तमान में टिकट के दावेदारों से की जा रही रायशुमारी पर अपनी राय रखते हुए गौतम मेहरोत्रा ने कहा कि पार्टी आलाकमान को मौके की नजाकत को भाँपते हुए समय से खुद किसी एक नेता अथवा पार्टी के प्रति निष्ठावान कार्यकर्ता का चयन कर उन्हें टिकट देकर अन्य कार्यकर्ताओं को उन्हें पूर्ण मनोयोग से चुनाव लड़ाने को निर्देशित करना चाहिए। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि रायशुमारी से दावेदार गुटों में बँट जाते हैं और दिक्कत कार्यकर्ताओं को पेश आती है, क्योंकि कार्यकर्ता यदि किसी एक नेता के संग होता है तो कहीं न कहीं दूसरे को आपत्ति होती है। ऐसे लोग कार्यकर्ताओं को अपनी बपौती समझते हैं। यही कारण है कि तमाम कार्यक्रमों से पार्टी कार्यकर्ताओं ने दूरी बना ली है। गौतम मेहरोत्रा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में करीब चार दशक से पराजय का दंश झेलती आ रही कांग्रेस को यदि इस बार विजय का वरण करना है तो एक नहीं, बल्कि कई मामलों में सुधार करना होगा। इस सुधार के लिए पहला कदम पार्टी आलाकमान को ही उठाना पड़ेगा।
Related Posts
पौडी पुलिस ने गुमशुदा दो नाबालिग बालिकाओं को चन्द घण्टों में हरिद्वार से किया सकुशल बरामद…..
ख़बर शेयर करें -पौड़ी- पाबों क्षेत्र के एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा कोतवाली पौड़ी पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी की…
धंधा है पर गन्दा है राजधानी देहरादून में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश,11 लोग गिरफ्तार
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर (एम सलीम खान) (आनलाइन बुकिंग के जरिए होटलों में भेजी जाती थी युवतियां) देहरादून उत्तराखंड की…
भाजपा सरकार बताए केदारनाथ जी में कितना सोना चढ़ा प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना……
ख़बर शेयर करें -कोटद्वार- प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना की कोटद्वार में प्रेस वार्ता भाजपा सरकार बताए केदारनाथ जी में…
