काशीपुर (सुनील शर्मा) वरिष्ठ समाजसेवी एवं वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता आशीष अरोरा बॉबी ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि उन्होंने मिशन 2022 काशीपुर विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा 63 कांग्रेस प्रत्याशी के लिए पर्यवेक्षक रोहित बोहरा के समक्ष अपनी मजबूत दावेदारी समर्थकों सहित की गई। कांग्रेसी नेता आशीष अरोरा बॉबी ने कहा की पिछले कई बरसों से काशीपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की पराजय को विजय में परिवर्तित करने के लिए इस बार पूरी ताकत के साथ तन मन धन से कांग्रेस पार्टी का झंडा बुलंद करते हुए, मिशन 2022 में जनता के आशीर्वाद से काशीपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को जीत दिलाने के लिए तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हाईकमान पर उन्हें पूरा विश्वास है। कि इस बार पार्टी हाईकमान उन पर अपना आशीर्वाद अवश्य ही रखेगा। इस बार उन्होंने पार्टी हाईकमान से भी आग्रह किया है। कि जमीनी स्तर से जिताऊ उम्मीदवार को ही कांग्रेस पार्टी का टिकट दिया जाए, उन्होंने बताया कि आज भाजपा सरकार की दोगली नीतियों के खिलाफ जनता सड़कों पर उतर आई है। अब कांग्रेस पार्टी को स्वयं देखना चाहिए कि जमीन से जुड़े व्यक्तित्व के सच्चे कांग्रेसी कार्यकर्ता को ही कांग्रेस पार्टी मिशन 2022 के लिए अपना उम्मीदवार घोषित करें, ताकि काशीपुर विधानसभा क्षेत्र में इस बार परिवर्तन के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के आशीर्वाद से काशीपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का विधायक अवश्य ही जीत का परचम लहराए।
Related Posts
पौड़ी पुलिस ने चोरी करने वाले अभियुक्तों की निशादेही पर 01 स्कूटी व सोने के जेवरात किये बरामद…….
ख़बर शेयर करें -पौड़ी- कस्बा पौड़ी में हुयी 05 चोरियों की घटनाओं में संलिप्त अभियुक्त धर्मवीर एवं शाजिद खान उर्फ…
छात्राओं ने किया मतदाताओं का स्वागत।मतदाता दिखे काफी उत्साहित
ख़बर शेयर करें -काशीपुर-(सुनील शर्मा) कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हुआ। बता दें कि काशीपुर विधानसभा वर्ष 2017…
बच्चो का कोविड टीकाकरण भी होगा अनिवार्य, टीकाकरण के बाद ही होगी स्कूल में एंट्री, पढ़िए पूरी ख़बर….
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी-(आरिश सिद्दीकी) नैनीताल जिले में 12 से 14 साल के बच्चों का वैक्सीनेशन प्रतिशत अभी 50 फीसदी…
