भाजपा की डबल इंजन सरकार हर मोर्चे पर असफल साबित-मारवाह

ख़बर शेयर करें -

 रुद्रपुर (एम सलीम खान) (आल इंडिया केंद्रीय गुरु सिंह सभा राष्ट्रीय अध्यक्ष तरविंदर सिंह मारवाह ने भाजपा बोला जुबानी हमला) रुद्रपुर आल इंडिया केंद्रीय गुरु सिंह सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक तरविंदर सिंह मारवाह ने भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार बड़ा ज़ुबानी हमला बोला है। नगर में स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में मारवाह ने भाजपा और उत्तराखंड की धामी सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पिछले पांच सालों में जन हित मुद्दों पर फेलियर साबित हुई है। उन्होंने भाजपा ने हमेशा पूंजीवाद को बढ़ावा दिया और माध्यम वर्ग की कमर तोड़ने का काम किया है। मारवाह ने कहा कि सरकार के विकास के दावों की पोल इस बात से खुल गई है कि हाल ही में आई बाढ़ से प्रभावित दुकानदार को आज तक किसी तरह की राहत नहीं पहुंचाई गई है। वही उन्होंने कहा कि बाढ़ से किसानों की फसलें नष्ट हो गई,इस ओर भी सरकार ने गंभीरता से ध्यान नहीं दिया, और नहीं आपदा प्रभावित किसानों को किसी तरह की कोई राहत दी गई। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारों ने जनता की ख़ून पसीने की कमाई से सिर्फ अपना प्रचार प्रसार किया। मारवाह ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों से व्यापारी वर्ग भी भाजपा के खिलाफ है। तरविंदर सिंह मारवाह ने कहा कि जो लोग रोजगार से जुड़े हुए थे उन्हें भाजपा ने बेरोजगारी की कगार पर ला खड़ा दिया है। उन्होंने कहा कि जो सरकार पांच साल के कार्यकाल में देश की नौजवान पीढ़ी को बेहतर रोजगार उपलब्ध नहीं करा पाईं वो सरकार आम जनता का विकास नहीं कर सकतीं हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में करोड़ों नौजवान बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों कड़ी मशक्कत के बाद अपने खेत में फसल तैयार करता है, लेकिन उसे उसकी फसल के दाम उचित नहीं मिल पाते हैं। उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार किसान विरोधी सरकार है। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों की बात सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर मोदी जी जनसेवक है तो वह तीनों कृषि काले कानून वापस क्यों नहीं लेते। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार जुमलों की सरकार है। वही उन्होंने उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनावों पर बातचीत करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को 70 में से 70 सीटें हासिल होंगी।मारवाह ने कहा कि कांग्रेस पूर्ण बहुमत से उत्तराखंड में सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की जन विरोधी नीतियों से उसका पतन नजदीक है। उन्होंने कहा कि जो काम भाजपा सरकार पांच सालों में नहीं कर सकीं उसे कांग्रेस कुछ महीनों में कर देंगी।एक सवाल के जवाब में मारवाह ने कहा कि भाजपा ने हमेशा पूंजीवाद को बढ़ावा दिया और गरीब, मजदूर, माध्यम वर्ग को महंगाई की आग में झोंक दिया। उन्होंने कहा कि खाघ पदार्थों सहित गैस सिलेंडर और पैटोल डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। जो लोग कांग्रेस शासन में दो पाहिया और चार पाहिया वाहनों से दौड़ते थे, उन्हें भाजपा ने पैदल चलने पर विवश कर दिया है। रोजगार के नाम पर देश की युवा पीढ़ी के साथ मजाक बनाया जा रहा है। मोदी ने अपने चुनावी एजेंडे में हर युवा को रोजगार की गारंटी दी थी, लेकिन मोदी बताएं कि वह अपनी गारंटी पर कितने खरे उतरे। वही उन्होंने हाल ही में रुद्रपुर में हुई एक चैनल के डिबेट कार्यक्रम में भाजपा के विधायक पर बदसलूकी पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि उक्त कार्यक्रम में जब एक महिला ने मंहगाई पर सवाल उठाया तो भाजपा के विधायक और और उनके गुंडों ने उस महिला पर हमला बोला दिया। भाजपा ने हमेशा महिला वर्ग का अपमान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *