रुद्रपुर (एम सलीम खान) रुद्रपुर- उत्तराखंड देवभूमि फिर एक बार शर्मशार हुई है। रुद्रपुर के रम्पुरा क्षेत्र में एक दरिंदे युवक ने पांच साल की मासूम से दुष्कर्म करने के प्रयास मामला सामने आया है। बालिका के शोर मचाने पर आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। वही मासूम की मां ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली पुलिस ने इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मासूम के परिजनों के मुताबिक उनके पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने बच्ची को बहला-फुसलाकर कर अपने कमरे में ले गया। जहां उसने बच्ची से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। लेकिन बच्ची की चीख पुखार सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंच गए। लोगों के जमा होने पर आरोपी मौका देखकर फरार हो गया। बच्ची के परिजनों ने आरोप लगाया कि युवक ने बच्ची को दस रुपए का लालच देकर अपने साथ ले गया। बच्ची के परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। वही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही पुलिस उसे गिरफ्तार कर लेगी।
Related Posts
पौड़ी पुलिस ने लम्बे समय से फरार चल रहे 02 वारण्टियों को किया गिरफ्तार…..
ख़बर शेयर करें -पौड़ी- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा सभी थाना प्रभारियों को मा0 न्यायालय से…
रूद्रपुर 27 अक्टूबर 2023- मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत किया हरी झंडी दिखाकर वाहन को रवाना…..
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- ग्राम पंचायतों, नगर निगमो, नगर पालिकाओं व नगर पंचायतो से एकत्रित पवित्र मिट्टी एवं चावल के…
यशपाल आर्या और संजीव आर्या हुए कांग्रेस में शामिल,काग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
ख़बर शेयर करें -लालकुआ – (जफ़र अंसारी) केबिनेट मंत्री यशपाल आर्या और विधायक संजीव आर्या के काग्रेस परिवार में शामिल…
