काशीपुर (सुनील शर्मा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीन नए कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की घोषणा किये जाने को किसान कांग्रेस अध्यक्ष शशांक सिंह ने वर्ष भर से आंदोलित किसानों की भारी जीत बताते हुए कहा है कि काश प्रधानमंत्री समय रहते इन कानूनों को रद्द करने की घोषणा कर देते तो सैकड़ों किसानों की जान बच जाती। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह कहना कि हम कृषि कानूनों के बारे में किसानों को समझा नहीं पाये, यह साबित करता है कि यह कानून कतई भी सोच-समझकर नहीं बनाए गए और इन्हें जबरन किसानों पर थोपने का प्रयास किया गया। ये किसानों की ताकत का ही परिणाम है कि आज केन्द्र सरकार को किसानों के सामने झुकना पड़ा है। शशांक सिंह ने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों के परिजनों को सरकार हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के साथ ही नोटबंदी के दौरान व्यापारी वर्ग को हुए नुकसान की भरपाई की व्यवस्था करे और जीएसटी कानून भी निरस्त किया जाए। किसान कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि केन्द्र सरकार के बनाये गए तीन कृषि कानूनों के विरोध में हुए आंदोलन में सात सौ से ज्यादा किसान शहीद हो गए। उनकी शहादत अमर रहेगी। आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी कि किस तरह इस देश के किसानों ने अपनी जान की बाजी लगाकर किसानी और किसानों को बचाया था। दिवंगत किसानों को श्रृद्धांजलि अर्पित करते हुए शशांक सिंह ने कहा कि इस लड़ाई में अपने प्रियजनों को खोने वाले सभी लोगों के प्रति कांग्रेस की गहरी संवेदना है।
Related Posts
हिंदू राष्ट्र शक्ति ने किया नव संवत्सर 2079 के अवसर पर 5 कुंडीय यज्ञ का आयोज…
ख़बर शेयर करें -काशीपुर-(सुनील शर्मा) काशीपुर में हिंदू राष्ट्र शक्ति के द्वारा नव संवत्सर 2079 के अवसर पर 5 कुंडीय…
कांग्रेस के अलावा किसी के नहीं विकास की सोच: संदीप सहगल
ख़बर शेयर करें -काशीपुर- कड़कड़ाती ठंड में कांग्रेस कार्यकर्ता गर्मी का अहसास कराते नजर आ रहे हैं। मेयर प्रत्याशी संदीप…
आम आदमी पार्टी ने किया फूल माला पहनाकर पदाधिकारियों का स्वागत ।
ख़बर शेयर करें -काशीपुर – ( सुनील शार्मा ) आम आदमी पार्टी ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पदाधिकारियों…
