काशीपुर (सुनील शर्मा) उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य डॉ॰ दीपिका गुड़िया आत्रेय ने तीन काले कृषि कानूनों को वापस लेने के ऐलान के बाद केंद्र की मोदी सरकार पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि किसानों पर हुए शोषण के बाद भाजपा सरकार में जब सिंहासन डोला तो कुर्सी जाने का डर सताने लगा है। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में पांच राज्यों के चुनाव में भाजपा को अपनी हार साफ दिखाई देने लगी है इसी के डर से सरकार ने काले तीन कृषि कानूनों को वापस लेने पर ही मजबूर हुई है। उन्होंने कहा कि 700 से अधिक किसानों ने आंदोलन में अपने प्राण त्याग दिए परंतु सब्र इस बात का है कि उन किसानों की शहादत बेकार नहीं गई और सरकार को विवश होना पड़ा। उन्होंने कहा कि कानून वापसी का ऐलान किसानों की जीत है। लोकतंत्र में किसी की आवाज को लंबे समय तक दबाया या कुचला नहीं जा सकता अपने चंद उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए उठाए गए सरकार के कदम को किसानों ने पीछे धकेल दिया है केंद्र की मोदी सरकार व उसके नुमाइंदों ने किसानों को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। यहा तक की उन्हें खालिस्तानी तक कहा गया था लेकिन किसानों की हिम्मत देखिए कि हिटलरशाही सरकार के आगे देश का किसान झुका नहीं आज देश के अन्नदाताओं की जीत का श्रेय उन लोगों को जाता है जो लगातार सर्द मौसम की कब कपाती हुई ठंड में भी धरना प्रदर्शन में चट्टान की तरह मजबूती से डटे रहे तथा सूरज की गर्म आग पर भी उन्होंने हंसते हंसते केंद्र की मोदी सरकार के कृषि कानून के खिलाफ शांति पूर्वक अपना धरना प्रदर्शन करते रहे। कांग्रेस नेत्री दीपिका गुड़िया आत्रेय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भी किसानों के समर्थन में लगातार संघर्षरत रही जो किसी राजनीतिक लाभ के लिए नहीं अपितु किसानों को न्याय दिलाने के लिए, कांग्रेस पार्टी का एक ही नारा रहा है, जय जवान जय किसान, के नारे पर ही कांग्रेस हमेशा से ही लोगों को इंसाफ दिलाने के लिए सदैव संघर्ष करती रहेगी।
Related Posts
80 वर्ष से अधिक आयु वाले और दिव्यांग जनों को मुहैया होगी डाक पत्र की सुविधा
ख़बर शेयर करें -रूद्रपु-(एम् सलीम खान) आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 में 80 वर्ष की आयु से अधिक, दिव्यांगजनो और कोविड-19…
चाइल्ड लाइन ने अंतर्राष्ट्रीय बालश्रम निषेध दिवस पर बाल श्रम के प्रति लोगो को किया जागरुक….
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर-कुमाऊं सेवा समिति चाइल्ड लाइन ऊधम सिंह नगर के द्वारा रमपुरा वार्ड नंबर 21 रूद्रपुर में 12…
10 सितंबर को मनाया जायगा भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत का 134 वां जन्म उत्सव – गोपाल रावत
ख़बर शेयर करें -लालकुआं – (जफर अंसारी) 10 सितंबर को कोविड नियमों को ध्यान में रखकर बड़े ही धूमधाम से…
