संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई थी युवती की मौत,, अभी तक मामले में कोई ठोस कार्रवाई ना होना शहर में चर्चा का विषय

ख़बर शेयर करें -

 

लालकुआ (ज़फर अंसारी) लालकुआ कोतवाली क्षेत्र के बंजरी कम्पनी कालोनी में रहने वाले महेंद्र पाल कि 19 बर्षीय पुत्री कौशल्या उर्फ राधा की मौत को चार दिन से ज्यादा का समय बीत चुका है लेकिन पुलिस ने अभी तक मामले को दर्ज नही किया है जबकि मृतका के पिता ने पड़ोस में रहने वाले युवक रोबिन गिल और उसके परिवार पर हत्या का आरोप लागते हुऐ नामजद लिखित तहरीर कोतवाली पुलिस को सौपी है लेकिन पुलिस कि तरफ से अभी तक मामले में कोई ठोस कार्रवाई ना होना शहर में चर्चा का विषय है। आपको बताते चले कि कोतवाली क्षेत्र के बंजरी कम्पनी कालोनी निवासी महेन्द्र पाल की 19 वर्षीय पुत्री कौशल्या उर्फ राधा की चार दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी युवती के पिता ने पुत्री को जबरन जहर व गला दबाकर मारने का आरोप लगया इधर कोतवाल संजय कुमार ने कहा की मामले की तहरीर उन्हें मिल चुकी है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही जांच की जाएगी मृतका के परिवार को उसका न्याय जरूर मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *