लालकुआं (ज़फर अंसारी) आगमी 2022 के चुनाव को लेकर भाजपा तुरी तरह तैयारी में है इसी के चलते भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश स्तरीय पदयात्रा की शुरुआत किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष कमल मुनि की आवास से हुई। जिसमें पहुंचे भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान का किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया इस दौरान चौहान ने केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए दावा किया है कि 2022 में भी पूर्ण बहुमत से भाजपा सरकार बनायेगी उन्होंने भाजपाइयों से चुनाव के लिए अभी से जुटने की अपील की। यहां आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान ने मिशन-2022 फतह करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि केंद्र व राज्य में दोनों जगह भाजपा की सरकार है जिससे राज्य उत्तराखंड में विकास तेज से गति हुआ है उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से घर घर पहुंचकर आमजन को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने को कहा। उन्होंने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की,, की गई दिल्ली कि तर्ज पर सभी धर्मों के लोगों को निशुल्क धार्मिक स्थालों कि यात्रा पर कहा कि केजरीवाल नौटंकीबाज है और वह नौटंकी कर रहे हैं उन्होंने कहा कि आप का उत्तराखंड में कोई भी जनाधार नहीं है आम आदमी पार्टी सिर्फ चुनावी जुमलेबाजी कर रही है।
Related Posts
धीरेंद्र मिश्रा और विकास शर्मा ने चांदी का मुकुट पहनाकर धामी का किया स्वागत
ख़बर शेयर करें -खटीमा – (शम्मी मैहर ) प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को रुद्रपुर से पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं…
विधायक शिव अरोरा ने अपने कार्यालय पर जरूरतमंद लोगो को बाटे आर्थिक सहायता चैक……
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- विधायक शिव अरोरा ने अपने कैम्प कार्यालय पर जरूरतमंदो को मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता…
धूमधाम से मनाया गया निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह का जन्म दिन…….
ख़बर शेयर करें -रूद्रपुर- निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह का जन्म दिन शहर में धूमधाम से मनाया गया। सुबह से लेकर…
