लालकुआं (ज़फर अंसारी) आगमी 2022 के चुनाव को लेकर भाजपा तुरी तरह तैयारी में है इसी के चलते भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश स्तरीय पदयात्रा की शुरुआत किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष कमल मुनि की आवास से हुई। जिसमें पहुंचे भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान का किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया इस दौरान चौहान ने केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए दावा किया है कि 2022 में भी पूर्ण बहुमत से भाजपा सरकार बनायेगी उन्होंने भाजपाइयों से चुनाव के लिए अभी से जुटने की अपील की। यहां आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान ने मिशन-2022 फतह करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि केंद्र व राज्य में दोनों जगह भाजपा की सरकार है जिससे राज्य उत्तराखंड में विकास तेज से गति हुआ है उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से घर घर पहुंचकर आमजन को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने को कहा। उन्होंने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की,, की गई दिल्ली कि तर्ज पर सभी धर्मों के लोगों को निशुल्क धार्मिक स्थालों कि यात्रा पर कहा कि केजरीवाल नौटंकीबाज है और वह नौटंकी कर रहे हैं उन्होंने कहा कि आप का उत्तराखंड में कोई भी जनाधार नहीं है आम आदमी पार्टी सिर्फ चुनावी जुमलेबाजी कर रही है।
Related Posts
यहाँ गहरी खाई में गिरे बाइक सवार, स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर बचाई जान….
ख़बर शेयर करें -भवाली- दिनांक 10/08/23 को भवाली क्षेत्र अंतर्गत गरमपानी फ्रॉग कैंप के पास मोटरसाइकिल संख्या UP 27 BD…
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को मिली एसी बस और ट्रेन के थर्ड एसी कोच में यात्रा करने की सुविधा, शासनादेश हुआ जारी……
ख़बर शेयर करें -देहरादून- उत्तराखंड सरकार राज्य के खिलाड़ियों के हितों के लिए लगातार कई अहम निर्णय ले रही है।उत्तराखंड…
स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़, स्पा सेंटर के मालिक व संचालिका को एएचटीयू उधमसिंहनगर ने किया गिरफ्तार।
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर-(एम सलीम खान) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक /अपर पुलिस अधीक्षक अपराध व पुलिस उपाधीक्षक पन्तनगर (नोडल अधिकारी ए0एच0टी0यू0)…
