हरिद्वार (वंदना गुप्ता) धर्मनगरी हरिद्वार में ठंड का प्रकोप जारी है आज सुबह से ही हरिद्वार में ठंड और कोहरे की चादर से आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया घने कोहरे और ठंड के बीच लोगो को आवाजाही करने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और अधिकतर लोग अपने घरों में कैद हो गए वही हाईवे पर भी घने कोहरे और ठंड की वजह से दृश्यता कम हो गईं और लोगो को अपना वाहन चलाने में काफी परेशानी हुई लोगो का मिंटो का सफर घंटो में तब्दील हो गया कोहरे और ठंड की वजह से हाईवे पर चल रहे कई वाहन डिवाइडर पर चढ़ गए वही भारी ठंड और कोहरे के दौरान आज हरिद्वार में गनीमत रही कि हाईवे पर कोई बड़ा हादसा नही हुआ कोहरे और ठंड की हरिद्वार में बिछी चादर के बीच लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा लोगो का कहना है कि आज ठंड और कोहरा हरिद्वार में बहुत ज्यादा है जिस कारण लोगो को अपना वाहन चलाने में दिक्कत हो रही है दृश्यता कम होने के कारण लोग अपने वाहनों की हेड लाइट और इंडिगेटर जला कर किसी तरह अपना आवागमन कर रहे है हरिद्वार में शीतलहर का प्रकोप है और हाड़ कपा देने वाली ठंड हरिद्वार में पड़ रही है हाईवे पर वाहन चलाते समय भारी ठंड ओस और कोहरे का सामना करना पड़ रहा है हरिद्वार में आज सुबह के समय से ठंड और जबरदस्त शीत लहर चल रही है कोहरे के कारण कई वाहन हाईवे के बीच डिवाइडर पर चढ़ गए वही अभी तक गनीमत यह है कि भारी ठंड कोहरे और दृश्यता कम होने की बावजूद कोई बड़ी दुर्घटना हरिद्वार में नही हुई हरिद्वार में लोगो को इस कारण भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
Related Posts
स्वास्थ्य महानिदेशक ने किया काशीपुर राजकीय चिकित्सालय का निरीक्षण
ख़बर शेयर करें -काशीपुर – ( सुनील शर्मा) उत्तराखंड प्रदेश के स्वास्थ्य महानिदेशक अपने निरीक्षण के दौरान काशीपुर के एलडी…
देश की ख़ातिर देवभूमि का एक और लाल शहीद…..
ख़बर शेयर करें -देहरादून- जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के तंगधार में पेट्रोलिंग के दौरान अठुरवाला निवासी हवलदार सत्ये सिंह…
बंद पड़े मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला ट्रांसपोर्टर का शव…..
ख़बर शेयर करें -संदिग्ध परिस्थितियों में मिला ट्रांसपोर्टर का शव….. काशीपुर- काशीपुर के प्रतापपुर चौकी के 500 मीटर की दूरी…
