रुद्रपुर (एम सलीम खान) महानगर रुद्रपुर की पहाड़गंज में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट (नगर निगम की टीम पर भी हमला अवैध अतिक्रमण हटाने आई थी टीम) रुद्रपुर महानगर रुद्रपुर की पहाड़गंज कालोनी में बुधवार को मिली शिकायत के बाद नगर निगम की टीम पहाड़गंज पहुंची। जहां शिकायतकर्ता और अतिक्रमण कारी के बीच हुई मारपीट शुरू हो गई। दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में नगर निगम के कर्मचारी रुप बसंत के सर पर गंभीर चोट आई है। वही इस मामले में नगर निगम ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। नगर निगम रुद्रपुर के सहायक नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी ने बताया कि अबरार अहमद और आयूब अंसारी के बीच लंबे समय से रंजिश चल रही है। रंजिश के चलते ही दोनों पक्षों एक दूसरे के खिलाफ शिकायत करते हैं। गोस्वामी ने बताया कि शिकायत के बाद दोपहर दो बजे नगर निगम की टीम पहाड़गंज पहुंची जहां नजूल भूमि पर चल रहे अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। गोस्वामी ने बताया कि की इस दौरान बीच बचाव में नगर निगम के पीआरडी जवान रुप बसंत के सर में चोट आई थी। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों की गुटबाजी की शिकायत पुलिस से की गई है। नगर निगम की टीम में तीन पीआरडी जवानों राम सिंह, और रम्पुरा पुलिस चौकी के दो जवान भी शामिल हैं।
Related Posts
हल्द्वानी- फिर चोरी की कोशिश, पकड़ी गई लड़की, थाने बुलाने पर मां-बाप ने फेरा मुंह……
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में चोरी करने में असफल रही युवती ने बृहस्पतिवार को फिर…
रुद्रपुर को मिलेगी नई पार्किंग सुविधा: मण्डलायुक्त ने 79 लाख की परियोजना का किया भूमि पूजन
ख़बर शेयर करें -रूद्रपुर – मण्डलायुक्त दीपक रावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में जिला विकास प्राधिकरण द्वारा 79 लाख की लागत…
नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21.45 ग्राम स्मैक समेत तस्कर गिरफ्तार….
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025″ को साकार करने के उद्देश्य से प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल के…
