धीमरखेडा के लापता युवक विशाल कुमार की सर कांटी लाश मिलने से सनसनी

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर (एम सलीम खान) (धीमरखेडा के विशाल कुमार की सर कांटी लाश मिलने से सनसनी)-(पुलिस ने विशाल के दोस्तों को लिया हिरासत में)-(सप्ताह भर पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था विशाल) काशीपुर उधम सिंह नगर के काशीपुर शहर में पुलिस ने 1 सप्ताह पहले लापता हुए युवक की सिर कटी लाश यूपी क्षेत्र स्थित एक नहर से बरामद की है। मृतक का एक हाथ भी गायब है। पुलिस गायब सिर और हाथ की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने शक के आधार पर मृतक के दो दोस्तों को हिरासत में लिया है। काशीपुर के थाना आईटीआई धीमरखेड़ा निवासी 21 वर्षीय विशाल कुमार पुत्र राजकुमार 18 नवंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। वही विशाल के परिजनों ने थाना आईटीआई में विशाल की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए उसके दो दोस्तों पर विशाल को फोन कर बुलाने की बात कही थी। तभी से विशाल अपने घर नहीं लौटा था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 2 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया था। बुधवार को लापता युवक का सिर कटा शव उत्तर प्रदेश से सटे सीमावर्ती क्षेत्र लोहिया पुल के पास राजपुरा नहर में मिला। युवक का एक हाथ भी गायब था। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर पहुंचे गुमशुदा धीमरखेड़ा निवासी विशाल के परिजनों ने मृतक की शिनाख्त अपने पुत्र विशाल के रूप में की है। बताया जा रहा है कि मृतक नगर निगम में संविदा पर कार्य करता था। मृतक विशाल दो भाई वह दो बहनों में सबसे बड़ा था। पुलिस ने नहर के आसपास झाड़ियों को खंगाला काशीपुर पुलिस ने युवक का शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंचकर आसपास लगी झाड़ियों को खंगाला। आईटीआई थाना पुलिस ने शव को बरामद कर लिया लेकिन उसका सिर और हाथ अभी भी गायब है। सिर व हाथ की तलाश में पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से नहर की खाक छान मारी। वहीं पुलिस ने जेसीबी की सहायता से आसपास की झाड़ी व अन्य क्षेत्र में सिर व हाथ की तलाश की लेकिन सिर व हाथ बरामद नहीं कर पाई। एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि मृतक की शिनाख्त उसके परिजनों ने कर ली है। लेकिन युवक का सिर व एक हाथ गायब है। जिसकी खोजबीन पुलिस कर रही है। युवक की हत्या किस वजह से की गई इसका खुलासा शीघ्र ही किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *