रुद्रपुर-आम आदमी पार्टी महानगर अध्यक्ष नंदलाल प्रसाद ने अपने जारी बयान में कहा है कि भाजपा जनता को झूठे सपने दिखाती है । भाजपा सरकार का झूठ सबके सामने है । भाजपा ने जनता को 5 साल लगातार ठगा है । प्रदेश में सरकार हर क्षेत्र में विफल रही है। रुद्रपुर में आम आदमी नजूल पर अपने मालिकाना हक को लेकर लंबे समय से संघर्षरत हैं आम आदमी का आशियाना उजड़ने का धर्म डरा रहा है । भाजपा सरकार के जनप्रतिनिधियों ने नजूल भूमि पर मालिकाना हक दिलवाने को झूठे सपने दिखा कर बारंबार मिठाई बांटने का काम किया है । भाजपा सरकार नजूल नीति मध्यप्रदेश लाने में विफल हो गई । जनता को एक बार फिर से भाजपा ने ठगने का काम किया है। रुद्रपुर में नजूल पर बसे हुए लोगों को फिर से ठगा गया है । रुद्रपुर क्षेत्रीय विधायक राजकुमार ठुकराल ने सौगंध खाई थी कि यदि नजूल पर बसे आम आदमी को उसको मालिकाना हक यदि नहीं दिलवा पाए तो वह चुनाव नहीं लड़ेंगे । भाजपा के जनप्रतिनिधियों नजूल नीति पर बिल पारित होते ही लेने के लिए आपस में भीड़ गए लेकिन जनता को नजूल भूमि पर उसका मालिकाना हक नहीं दिलवा पाए ।
Related Posts
नकल विरोधी सख्त कानून पास करने पर विश्वास रैली के माध्यम से धामी सरकार का आभार प्रकट करेगा युवा वर्ग….
ख़बर शेयर करें -धामी सरकार ने नकल विरोधी सख्त कानून पास करने पर विश्वास रैली के माध्यम से आभार प्रकट…
निर्मल पंचायती अखाड़ा में नहीं रुक रहा विवादों का सिलसिला, पहले अखाड़े के संत ही थे आमने सामने अब फ्लैट में रहने वाले लोग भी हुए आक्रोशित
ख़बर शेयर करें -हरिद्वार (वंदना गुप्ता) निर्मल पंचायती अखाड़े में विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है पहले…
सरकारी विभागों में हड़ताल होने पर एस्मा के तहत होगी कार्रवाई, अधिसूचना जारी…..
ख़बर शेयर करें -राज्य सरकार के विभागों में हड़ताल होने पर सरकार एस्मा के तहत कार्रवाई करेगी। एस्मा लगाए जाने…
