लालकुआं (ज़फर अंसारी) प्रीति प्रियदर्शनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय नैनीताल के निर्देशानुसार जनपद नैनीताल पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के क्रय विक्रय के विरुद्ध अभियान प्रचलित है विगत कुछ दिनों में थाना लालकुआं क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ के संबंध में शिकायत प्राप्त हो रही थी जिस के दृष्टिगत एसपी महोदय लालकुआं व प्रभारी निरीक्षक लालकुआं महोदय व एस एस आई लालकुआं महोदय ने अधीनस्थ पुलिस बल को ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया इसी क्रम में लालकुआं पुलिस ने 03 व्यक्तियों को चाकुओं के साथ राहगीरों को लूटने की योजना बनाते हुए मुक्तिधाम शमशान घाट कमरे के पीछे से पेड़ के नीचे से गिरफ्तार किया । नाम पता पूछने पर गिरफ्तार व्यक्तियों ने अपना नाम राकेश सिंह फर्त्याल पुत्र नंदन सिंह फर्त्याल निवासी गांधीनगर बिंदु खत्ता लालकुआं नैनीताल उम्र 29 वर्ष 2-देवी दत्त चंदोला पुत्र भोपाल सिंह चंदोला निवासी शास्त्री नगर बिंदु खत्ता लालकुआं नैनीताल उम्र वर्ष 25 वर्ष नंबर 3- करन आर्या पुत्र पूरनराम निवासी तिवारी नगर बिंदु खत्ता लालकुआं नैनीताल उम्र 24 वर्ष बताया उपरोक्त तीनों व्यक्तियों को उनके जुर्म धारा 401 भादवी व 4/25 आर्म्स एक्ट से अवगत कराते हुए गिरफ्तार कर थाना लालकुआं पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया
Related Posts
पुलिस द्वारा साथी होमगार्ड कार्मिक के सेवानिवृत्ति के अवसर पर सम्मान सहित दी गई भावभीनी विदाई…….
ख़बर शेयर करें -पौड़ी- कानून और व्यवस्था बनाए रखने में होमगार्ड के जवान कंधे से कंधा मिलाकर पुलिस की सहायता…
टाट की चटाई पर सो रहे हैं सपा नेता आज़म खान-आचार्य प्रमोद कृष्णन…
ख़बर शेयर करें -कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णन ने सीतापुर जेल में बंद आज़म खान से की मुलाकात बोले यूपी…
प्रशासन व व्यापारियों की बैठक में व्यापिरियो के पुर्नवास के लिये शिवनगर स्थित रिक्त भूखण्ड पर बनी सहमति…….
ख़बर शेयर करें -रूद्रपुर-विगत दिनों अतिक्रमण की जद में आये लोहिया मार्किट ओर समोसा मार्किट व्यापारियों ने आज विधायक शिव…
