रूद्रपुर । (एम सलीम खान) नजूल भूमि के अध्यादेश को चुनाव से पहले राजभवन से लौटाये जाने के बाद, इस मामले को लेकर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं देवभूमि व्यापार मण्डल के अध्यक्ष विकास शर्मा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दूरभाष पर बात की। उन्होंने मुख्यमंत्री धामी को बताया कि नजूल भूमि के अध्यादेश को राजभवन से लोटाये जाने के बाद शहर में नजूल भूमि पर बसे हजारों लोगों में एक बार फिर निराशा का माहौल है। उन्होंने बताया कि चुनाव से पहले यह मुद्दा हल नहीं हुआ तो पार्टी को इसका नुकसान हो सकता है। जिस पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि चुनाव से पहले नजूल भूमि के मुद्दे का समाधान हर हाल में किया जायेगा। उन्होंने कहा कि अध्यादेश जिन कमियों के कारण राजभवन से वापस किया गया है उन कमियों को दूर करने के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दे दिये गये हैं। जल्द ही कमियां दूर कर पुनः अध्यादेश को राजभवन भेजा जायेगा। अगर इसमें कोई विलम्ब हुआ तो सरकार आगामी विधानसभा सत्र में इस इसे स्वीकृत करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि नजूल भूमि पर बसे लोगों को मालिकाना हक चुनाव से पहले दिलाना उनकी प्राथमिकता है। भाजपा नेता विकास शर्मा ने सीएम का आभार व्यक्त किया।
Related Posts
रूद्रपुर की प्राचीन रामलीला का शुभारंभ आज, महावीर ध्वज स्थापना के साथ हुई शुरुआत
ख़बर शेयर करें -रूद्रपुर की प्राचीन रामलीला का शुभारंभ आज, महावीर ध्वज स्थापना के साथ हुई शुरुआत रूद्रपुर। नगर…
पढ़िए आखिर क्यों महिला ने फांसी लगाकर गंवाई जान….
ख़बर शेयर करें -मासूम बच्चे को स्कूल भेजने के बाद की आत्महत्या पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को…
व्यापारियों से मुलाकात के बाद शिव अरोरा बोले शासन प्रशासन स्तर पर व्यापारी हित मे जहाँ वार्ता करनी होगी करेगे…..
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- उच्च न्यायालय के आदेश अनुसार 2019 में मुख्य बाजार क्षेत्र में चिन्हित अतिक्रमण के खिलाफ बहुत…
