काशीपुर (सुनील शर्मा) काशीपुर। श्री भैरव अष्टमी उत्सव के उपलक्ष में आज चैती मंदिर परिसर में माता की चौकी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रृद्धालुजनों ने उपस्थिति दर्ज कराकर माँ भगवती का आशीर्वाद लिया। पूर्वान्ह प्रारंभ हुए कार्यक्रम में माँ भगवती की ज्योत प्रज्ज्वलित होने के उपरांत सुप्रसिद्ध भजन गायकों ने अपनी मधुर आवाज में भजन प्रस्तुत किये। इस बीच क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आशीष अरोरा बॉबी ने माँ भगवती के दर्शन कर नारियल-चुनरी व प्रसाद अर्पित कर माँ भगवती का आशीर्वाद लिया। इस दौरान आशीष अरोरा बॉबी ने कहा कि शक्ति स्वरूपा माँ भगवती की कृपा सभी पर बनी रहे, ऐसी उनकी कामना है। उन्होंने क्षेत्र की खुशहाली व उन्नति की भी कामना की। इस दौरान आशीष अरोरा बॉबी के साथ उमेश जोशी एडवोकेट, जयसिंह गौतम, मोहित चौधरी, जसवंत सिंह ग्वाल, संजय ठाकुर, गुरनाम सिंह, मनोज शर्मा गुड्डू, चंद्रशेखर प्रजापति, मंसूर अली मंसूरी व विपिन राजा आदि भी थे।
Related Posts
प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा पर बोला ज़ुबानी हमला बोली चूड़ियां और बिदी बांटने वाले लोगों से पूछें रोजगार क्यों नहीं बांटते
ख़बर शेयर करें -ऊधम सिंह नगर के खटीमा में चुनावी रैली को किया संबोधित कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी…
पुलिस को हासिल हुई बड़ी सफलता,, बाइक सवार तीन युवकों से पुलिस ने की 19.84 ग्राम स्मेक बरामद
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर (एम सलीम खान) (स्मेक की कीमत 5 लाख रुपए आकी) रुद्रपुर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता…
बीडी पांडे अस्पताल की भूमि पर अतिक्रमण ध्वस्तीकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, मलबे में तब्दील हुए छह घर….
ख़बर शेयर करें -नैनीताल- बीडी पांडे अस्पताल की भूमि पर अतिक्रमण ध्वस्तीकरण अभियान ने रफ्तार पकड़ ली है। जेसीबी मशीन…
