लालकुआँ (जफर अंसारी) प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बिन्दुखत्ता में पिछले लगभग एक पखवाड़े से बिना डॉक्टर के अस्पताल चल रहा है अस्पताल में जहाँ पहले से स्टाफ का भारी टोटा है उसके बावजूद भी चिकित्साधिकारी को बिन्दुखत्ता से हटा कर मोटाहल्दू चिकित्सालय का कार्य सौप दिया गया है जिससे सैकड़ो लोग बिना डॉक्टर के अस्पताल से वापस लौट रहे है वही स्वास्थ्य केन्द्र में तैनात एक फार्मासिस्ट ही दवाइयों के साथ ही मरीजो का स्वास्थ्य परीक्षण भी कर रहे है । आपको बता दें कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बिन्दुखत्ता में होम्योपैथिक डॉक्टर भी तैनात है जो कि पिछले कई दिनो से छुट्टी पर गये है जिससे होम्योपैथिक औषधि के मरीजो को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वही अस्पताल में कुल 6 कर्मचारी तैनात है जिसमे से सिर्फ 3 ही कर्मचारी अस्पताल में पहुँच रहे है यही नही सरकारी अस्पताल में एक भी वार्ड बॉय नही होने से अस्पताल कर्मियों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है ।
Related Posts
कांग्रेस पार्षद के खिलाफ कार्रवाई की गुहार को लेकर पीड़ित ने सौंपा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र…
ख़बर शेयर करें -कांग्रेस पार्षद और उसके परिजनों के जुल्मों से निजात दिलाने की मांग एस एस पी से मिले…
कांग्रेस पार्टी प्रदेश भर में चलाने जा रही है सदस्यता अभियान
ख़बर शेयर करें -लालकुआं -(नन्दन राम आर्य) लालकुआं में कांग्रेस पार्टी ने अपनी खोई हुई राजनीतिक जमीन को फिर से…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के युवा सिख सम्मेलन में भारत भूषण चुघ ने सौंपे दो अलग अलग ज्ञाप…..
ख़बर शेयर करें -रूद्रपुर- भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक भारत भूषण चुघ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के…
