रामनगर ( उधम सिंग राठौर ) रामनगर में एक बार फिर कोरोना ने तेजी के साथ दस्तक दी है. अगर पिछले 2 दिनों की बात करें तो 28 से ज्यादा लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इस विषय में जानकारी देते हुए नोडल अधिकारी डॉ प्रशांत कौशिक ने बताया कि पहले 5 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी जिसमें तीन आईआरबी बैलपड़ाव के जवान सहित एक एलआईयू पुलिस और एक स्कूल का छात्र था जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव थी. वही हमारे द्वारा आईआरबी के पुलिसकर्मियों की रैपिड एंटीजन टेस्टिंग की गई थी जिसमें 23 पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है जिसमें 22 पुलिसकर्मी आईआरबी बैलपड़ाव के हैं और एक नैनीताल कोतवाली का है. वहीं नोडल अधिकारी प्रशांत कौशिक ने बताया कि हमारे द्वारा क्षेत्र वासियों को सावधान रहने के लिए एहतियात बरतने के लिए कहाँ जा रहा है, साथ ही मास्क पहनने को लेकर भी अब अनाउंसमेंट के जरिए लोगों को जागरूक किया जाएगा साथ ही मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर चालान जैसी कार्रवाई भी की जाएगी।
Related Posts
स्कूली छात्र को मारा चाकू, हालात नाज़ुक, पुलिस ने चाकू मारने वाले तीन नाबालिग किये चिन्हित, 20 से ज्यादा अज्ञात पर भी मुकदमा दर्ज…
ख़बर शेयर करें – हल्द्वानी – गुरु तेग बहादुर स्कूल में पढ़ने वाले छात्र के ऊपर हुए चाकू से…
पुलिस ने एक शराब तश्कर को 140 पाउच अवैध के साथ किया गिरफ्तार…….
ख़बर शेयर करें -लालकुआं- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के…
युगल किशोर पन्त ने अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए ली महत्वपूर्ण बैठक….
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत हर घर तिरंगा अभियान को सफल…
