काशीपुर। (सुनील शर्मा) एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय के ब्लड बैंक में कार्यरत लैब टेक्नीशियन जोगा सिंह को देर रात दबंगों ने घर में घुसकर बुरी तरह पिटाई करते हुए अधमरा कर दिया। मारपीट के दौरान जोगा सिंह पर धारदार हथियारों से प्राणघातक हमला किया। और मरा समझकर छोड़ कर भाग गये। घायल जोगा सिंह की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हमलावरों में से दो को नामजद करते हुए दो अज्ञात के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच शुरु कर दी है मौहल्ला कानूनगोयान, बड़े गुरुद्वारे के के पास रहने वाले जोगा सिंह पुत्र बलविंदर सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह एलडी भट्ट उपजिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में कार्यरत लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत हैं। मंगलवार की रात्रि वह ड्यूटी से घर लौटा तो बाहर कुछ लोग नशा कर रहे थे। मना करने पर नशेड़ियों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरु कर दी। विरोध करने पर पांच की तादाद में दबंग नशेड़ी उसके घर में घुस गए और उसकी लात, जूतों से पिटाई करते हुए तलवार से हमला कर उसे मौत के घाट उतारने का प्रयास किया। मारपीट के कारण जोगा सिंह के पैर व सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घायल अवस्था में लैब टेक्नीशियन को राजकीय चिकित्सालय से इलाज के लिए अन्यत्र रेफर किया गया है।
Related Posts
सतपाल ठुकराल का रुद्रपुर पहुंचने पर सिख समाज ने किया स्वागत
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर – (शादाब हुसैन) रुद्रपुर से सतपाल ठुकराल गाजीपुर बॉर्डर पर नंगे पैर पदयात्रा के लिए निकले…
सिटी क्लब में चैंपियनशिप में पहले दिन खिलाड़ियों में हुए कई रोमांचक मुकाबले…….
ख़बर शेयर करें -रूद्रपुर- जिला ताईक्वांडो ऐसासिएशन द्वारा सिटी क्लब में आयोजित उत्तराखण्ड स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में पहले दिन खिलाड़ियों…
मुख्यमंत्री धामी ने की माणा हिमस्खलन राहत कार्यों की समीक्षा, अब तक 33 लोगों को बचाया गया….
ख़बर शेयर करें -चमोली – उत्तराखंड के चमोली जिले के माणा गांव में हुए हिमस्खलन के बाद राहत एवं बचाव…
