रुद्रपुर ( एम् सलीम खान) (पुलिस सूत्रों के मुताबिक सेल्फी लेने के कारण हुआ हादसा) रुद्रपुर अल्मोड़ा से रुद्रपुर अपनी बहन से मिलने पहुंचे युवक और उसके दोस्त की काठगोदाम देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह हादसा सेल्फी लेने के चक्कर में हुआ है। पुलिस के अनुसार हादसा शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे शांति विहार कॉलोनी के पास हुआ। दोनों युवक खाना खाकर टहलने के लिए गए थे। इस दौरान चलती ट्रेन के सामने सेल्फी के चक्कर में दोनों युवक ट्रेन से टकरा गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। खबर के मुताबिक 31 वाहिनी में तैनात महिला कांस्टेबल लक्ष्मी ने एक युवक की पहचान अपने भाई लोकेश सोनी उम्र 35 पुत्र दिनेश चंद्र लोहोनी निवासी एडम स्कूल के पास अल्मोड़ा और दूसरे की पहचान मनीष कुमार आर्य उम्र 25 पुत्र कृपाल राम आर्य निवासी जल निगम कॉलोनी के पास अल्मोड़ा के रूप में की है। जिसके बाद पुलिस ने मनीष के परिजनों को इसकी सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं सूचना के बाद दोनों युवकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वही लोकेश के परिजनों ने अपने पुत्र के नेत्र दान कर दिए हैं।
Related Posts
पड़ोसी बना हैवान- पड़ोसी ने नाबालिग को बनाया हवस का शिकार,जांच में चार महीने की गर्भवती निकली बच्ची…….
ख़बर शेयर करें -गंग्याल थाने में नाबालिग से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। यहां तक कि पीड़िता चार…
प्रदेश में गरीबों के आशियाने के लिए शुरू करेगा सर्वे आवास विभाग……
ख़बर शेयर करें -प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत उत्तराखंड के गरीबों के लिए आवास की आवश्यकताओं को आवास विभाग…
नगर कांग्रेस ने मनायी इंदिरा गांधी की जयंती…….
ख़बर शेयर करें -लालकुआँ- लालकुआँ रेलवे स्टेशन समीप कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई। कांग्रेस…
