रुद्रपुर (एम् सलीम खान) (जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने शांति पूर्ण व नकलविहीन बोर्ड परीक्षाओं के लिए दिए निर्देश) रुद्रपुर आगामी परिषदीय बोर्ड परीक्षाओं को शांतिपूर्ण व नकलविहीन सम्पन्न कराएं जाने के मकसद से जिलाअधिकारी ऊधम सिंह नगर युगल किशोर पंत ने ज़िले के उपजिलाधिकारियों के साथ साथ वार्ता की। जिला अधिकारी ने उप जिलाधिकारियों से कहा कि वह अपने क्षेत्र के अंतर्गत परीक्षा केंद्रों की सूची का भौतिक प्रशिक्षण कर लें। जरूरत होने पर परीक्षा केंद्रों का पुनरीक्षण समय से करवा लिया जाए ताकि सूची फाइनल की जा सके। उन्होंने कहा पिछले वर्षों की आयोजित परीक्षा के अनुसार यदि कोई परीक्षा केंद्र संवेदनशील घोषित किया जाना है या संवेदनशील की सूची से हटाया जाना है इस कार्रवाई को पूर्ण करें। जिन स्कूलों में नहीं प्रधानाचार्य हैं, उन केंद्रों पर केंद्र पर्यवेक्षक तैनात किए गए। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षकों की विजिट सीट रखें, उसकी रिपोर्ट प्रतिदिन अपडेट करें। यदि किसी परीक्षा केंद्र में कोई अप्रिय घटना होती है तो इसकी सूचना लिखित रूप से उसी दिन संबंधित एसडीएम को उपलब्ध कराएं ताकि तुरंत कार्रवाई की जा सके। बैठक में अपर जिला अधिकारी जय भारत सिंह, उप जिला अधिकारी प्रत्यूष सिंह शिक्षा विभाग के तमाम अधिकारी मौजूद थे।
Related Posts
हल्द्वानी-दरोगा को वर्दी की गर्मी,धमकिबाज़ दरोगा सहित दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज……….
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी-हल्द्वानी में एक व्यक्ति ने एसटीएफ में तैनात दरोगा के खिलाफ धमकाने और जान से मारने की…
पुलिस का नशा/अवैध शराब तस्करो के विरूद्ध अभियान लगातार, गिरफ्तार किये 02 शराब तस्कर…..
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर डॉ0 मंजुनाथ टीसी महोदय के निर्देशानुसार जनपद उधम सिंह नगर पुलिस का…
डौली रेंज लालकुआं में सेमल तस्करी कर रहे वाहन को किया सीज़
ख़बर शेयर करें -लालकुआ (जफर अंसारी) डौली रेंज लालकुआं में सेमल तस्करी कर रहे वाहन को किया सीज़ रेंजर डौली…
