लालकुआ ( ज़फर अंसारी) लालकुआ विधानसभा क्षेत्र कि 25 एकड़ श्रमिक कॉलोनी में पूर्वांचल महासभा के तत्वावधान में आयोजित विशाल जनसभा में पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पवन चौहान का स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया इस दौरान लोगों ने चौहान का खुला समर्थन करते हुए उन्हें विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ाने का ऐलान किया। इस मौके पर लोगों ने पवन चौहान जिंन्दाबाद “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के साथ नारे लगाते हुए भाजपा आलाकमान से मांग कि है पवन चौहान को ही विधानसभा चुनाव में भाजपा से टिकट दिया जायेगा तभी भाजपा कि जीत निश्चित है। इधर भाजपा नेता पवन चौहान ने कहा कि आज देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का मजबूत नेतृत्व है। जिसका लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग को मिल रहा है और इसी कारण भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। उन्होंने कहा कि आज विधानसभा से बड़ी संख्या में लोग उनके साथ है तथा उन्हें हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है इधर पूर्वांचल महासभा के अध्यक्ष बृजेश यादव ने कहा कि पवन चौहान ही एक ऐसे नेता है जो हमेशा लोगों के दुख सुख में खड़े रहते हैं
Related Posts
बैली ब्रिज से 70 नट-बोल्ट चोरी! पुलिस के लिए खुली चुनौती, प्रशासन हैरान….
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी – हल्द्वानी के काठगोदाम क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बैली ब्रिज से…
डीएसओ ने छापा मारकर पैट्रोल पम्प पर अनेकों अनिमित्ताएँ पकड़ी पम्प 08 नोज़ल किये सील…
ख़बर शेयर करें – रुदपुर-(एम सलीम खान) तराई मॉडल एजेंसी पैट्रोल पम्प,इन्दिरा चौराहा रूद्रपुर पर डीएसओ तेजबल सिंह ज़िला…
विदेश में नौकरी का झांसा देकर हुई एक करोड़ रुपए की ठगी
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर (एम् सलीम खान) काशीपुर में विदेश में नौकरी का झांसा देकर हुई एक करोड़ रुपए की…
