रुद्रपुर (एम् सलीम खान) ऊधम सिंह नगर नवनियुक्त डीएम युगल किशोर पंत ने गुरुद्वारा साहिब में टेका मत्था (गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने रुमाल साहिब और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित) रुद्रपुर जनपद ऊधम सिंह नगर के नव नियुक्त जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में जाकर मत्था टेका और जिले की खुशहाली और समृद्धि के अरदास की। जिला अधिकारी युगल किशोर पंत अपने तय कार्यक्रम के अनुसार गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा गोल मार्केट पहुंचे और उन्होंने गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में मत्था टेका कर जिले की खुशहाली और समृद्धि के लिए अरदास की वही गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गुरु सिंह सभा गोल मार्केट के सदस्यों ने डीएम युगल किशोर पंत का जोरदार स्वागत किया। वही जिलाधिकारी युगल किशोर पंत को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने कहा कि सिख धर्म हमें सेवा, बलिदान,मानव धर्म की रक्षा का संदेश देता है। उन्होंने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गुरु सिंह सभा का अभार व्यक्त करते हुए उनका धन्यवाद व्यक्त किया।
Related Posts
नैनीताल- जश्न मनाने के लिए पर्यटकों का आना शुरू,जाम में फंसे वाहन, हल्द्वानी-भीमताल में रेंगती रही गाड़ियां……
ख़बर शेयर करें -नैनीताल- नैनीताल में नए साल का जश्न मनाने के लिए पर्यटकों का आना शुरू हो गया है।…
वीवीआईपी मूवमेंट को लेकर प्रशासन तैयारी में जुटा, सभी वीवीआईपी के लिए पूरी तरह से सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद..
ख़बर शेयर करें -काशीपुर-(सुनील शर्मा) काशीपुर में होने वाले एक विवाह समारोह में भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से…
हल्द्वानी-एक किलो अवैध चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार……
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- नशे पर एसओजी और काठगोदाम पुलिस की संयुक्त टीम ने प्रहार किया है। यहां 1 किलो…
