रुद्रपुर (एम् सलीम खान) ऊधम सिंह नगर नवनियुक्त डीएम युगल किशोर पंत ने गुरुद्वारा साहिब में टेका मत्था (गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने रुमाल साहिब और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित) रुद्रपुर जनपद ऊधम सिंह नगर के नव नियुक्त जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में जाकर मत्था टेका और जिले की खुशहाली और समृद्धि के अरदास की। जिला अधिकारी युगल किशोर पंत अपने तय कार्यक्रम के अनुसार गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा गोल मार्केट पहुंचे और उन्होंने गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में मत्था टेका कर जिले की खुशहाली और समृद्धि के लिए अरदास की वही गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गुरु सिंह सभा गोल मार्केट के सदस्यों ने डीएम युगल किशोर पंत का जोरदार स्वागत किया। वही जिलाधिकारी युगल किशोर पंत को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने कहा कि सिख धर्म हमें सेवा, बलिदान,मानव धर्म की रक्षा का संदेश देता है। उन्होंने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गुरु सिंह सभा का अभार व्यक्त करते हुए उनका धन्यवाद व्यक्त किया।
Related Posts
बच्चे भगवान की मूर्ति-डॉ.दयाल शरण…
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर-(एम सलीम खान) जे.आई.ई इंटरनेशनल स्कूल रुद्रपुर में “आरंभ 2022” विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।…
दीपक कुमार ने कलेक्ट्रट सभागार में सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश…….
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- सचिव कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग उत्तराखण्ड दीपक कुमार ने सोमवार को कलेक्ट्रट सभागार में सम्बन्धित विभागों के…
पत्नी ने पति पर दहेज की मांग सहित लगाए संगीन आरोप ….
ख़बर शेयर करें -दो बच्चों की मां ने अपने ही पति पर लगाए संगीन आरोप रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) यहां एक…
