रुद्रपुर– (एम् सलीम खान) उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन मीना शर्मा ने कहा है अभी राज्य में परिवर्तन की लहर चल रही है और जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएंगे राज्य में परिवर्तन की आंधी चलेगी उसके सामने भाजपा पूरी तरह से धराशाई हो जाएगी शर्मा मंगलवार को ट्रांजिट कैंप कि नेताजी सुभाष कॉलोनी और नारायण कॉलोनी में अपने जनसंपर्क अभियान के तहत डोर टू डोर लोगों से मुलाकात कर रही थी यहां शर्मा ने कहा कि कांग्रेस विकास करने वाली पार्टी है वहीं भाजपा सिर्फ दिखावा करती है शर्मा ने लोगों का आह्वान किया कि वे इस बार कांग्रेस के पक्ष में मतदान करें इस अवसर पर शर्मा के साथ निगम पार्षद राजेंद्र निषाद मोनू महानगर कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष संजीव रस्तोगी कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश सचिव रामाधारी गंगवार कांग्रेस महासचिव रणजीत सिंह राणा शंभू मौर्या नगर पालिका परिषद की पूर्व सभासद मालती मौर्या नीलिमा विश्वास इंद्रावती रेनू सिंह जगदीश कर्मकार संजू सुरेश शर्मा चौधरी राजबीर सिंह दिनेश मौर्या नितिन कुमार अनिल शर्मा सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग उपस्थित थे।
Related Posts
धारचूला मुनस्यारी विधानसभा क्षेत्र के बंगा पानी तहसील में एक बार फिर हुआ भूस्खलन, नदी में समाया पुल…..
ख़बर शेयर करें -रुदपुर- पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए धारचूला 42 विधानसभा क्षेत्र में चीफाल्टाके लिंग…
दिल्ली पब्लिक स्कूल हल्द्वानी के छात्रों का ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन….
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- दिल्ली पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी के मेधावी छात्रों ने विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन…
उद्यमता विकास कार्यक्रम के 8 वें दिन प्रतिभागियों ने सीखे सॉफ्ट स्किल और मार्केटिंग के गुर….
ख़बर शेयर करें -जयहरीखाल- राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल में देवभूमि उद्यमिता योजना के अंतर्गत चल रहे उद्यमिता विकास कार्यक्रम के…
