रुद्रपुर (एम् सलीम खान) शांति और कानून व्यवस्था को यूपी और उत्तराखंड के सीमावर्ती थानों के पुलिस अधिकारियों की हुई संयुक्त बैठक गदरपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर के निर्देशानुसार सीमावर्ती क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की एक बैठक थाना गदरपुर में आयोजित की गई जिसमें सीमावर्ती थाने मिलक खानम से पहुंचे थानाध्यक्ष विनोद कुमार पांडे एवं गदरपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र शाह द्वारा अपराधिक मामलों पर अंकुश लगाए जाने के उद्देश्य से चर्चा की गई। सीमावर्ती थानों के अधिकारियों की बैठक में अवैध शराब, लकड़ी तस्करी, चोरी एवं अन्य अपराधिक घटनाओं पर रोक लगाए जाने के संबंध में विचार विमर्श किया गया और अपराधियों ने एक थाने में अपराध कर दूसरे थानों के क्षेत्रों में छपने पर संयुक्त रूप से सत्यापन और कांबिंग अभियान चलाने पर भी चर्चा की गई। बैठक में गदरपुर थाने से उप निरीक्षक प्रकाश भट्ट, सिपाही इमरान अंसारी, जीवन कुमार एवं गणेश प्रसाद के अलावा मिलक खानम थाने से हेड कांस्टेबल धीरज सिंह, सुमित कुमार एवं अखिल कुमार ने प्रतिभाग किया।
Related Posts
यहाँ मैगी को लेकर कर दी हत्या,पार्थ हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा………
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी – थाना मुखानी में घटित पार्थ हत्याकाण्ड की सूचना मिलते ही प्रहलाद नारायण मीणा, एस०एस०पी० नैनीताल द्वारा…
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष गौरव रावत कांग्रेस में हुए शामिल……..
ख़बर शेयर करें -कोटद्वार- आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष रहे गौरव रावत ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है।पूर्व कैबिनेट…
सहारा क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी को बड़ा झटका, भारत सरकार ने लगाया प्रतिबंध..
ख़बर शेयर करें -आम लोगों के रुपए जमा नहीं करा सकेगा सहारा समूह लखनऊ-(एम् सलीम खान) केंद्र सरकार ने सहारा…
