रुद्रपुर (एम् सलीम खान) शांति और कानून व्यवस्था को यूपी और उत्तराखंड के सीमावर्ती थानों के पुलिस अधिकारियों की हुई संयुक्त बैठक गदरपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर के निर्देशानुसार सीमावर्ती क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की एक बैठक थाना गदरपुर में आयोजित की गई जिसमें सीमावर्ती थाने मिलक खानम से पहुंचे थानाध्यक्ष विनोद कुमार पांडे एवं गदरपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र शाह द्वारा अपराधिक मामलों पर अंकुश लगाए जाने के उद्देश्य से चर्चा की गई। सीमावर्ती थानों के अधिकारियों की बैठक में अवैध शराब, लकड़ी तस्करी, चोरी एवं अन्य अपराधिक घटनाओं पर रोक लगाए जाने के संबंध में विचार विमर्श किया गया और अपराधियों ने एक थाने में अपराध कर दूसरे थानों के क्षेत्रों में छपने पर संयुक्त रूप से सत्यापन और कांबिंग अभियान चलाने पर भी चर्चा की गई। बैठक में गदरपुर थाने से उप निरीक्षक प्रकाश भट्ट, सिपाही इमरान अंसारी, जीवन कुमार एवं गणेश प्रसाद के अलावा मिलक खानम थाने से हेड कांस्टेबल धीरज सिंह, सुमित कुमार एवं अखिल कुमार ने प्रतिभाग किया।
Related Posts
उत्तराखंड पहाड़ों में भूस्खलन की चेतावनी…
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- बुधवार को जारी हुए रेड अलर्ट के बीच हेमकुंड साहिब के पास ग्लेशियर टूट गया है।…
बारात से लौट रहा वाहन खाई में गिरा, पांच लोगों की मौत -आये दिन हो रही दुर्घटनाओं से न तो शासन और नही सरकार ले रही है सुध, एकदिनी शादी होने के बाद वाहनों को जल्दी पहुंचने की लगी रहती है होड़
ख़बर शेयर करें -चमोली (जितेन्द्र कठैत)। बदरीनाथ हाईवे पर पाखी गांव से आगे गुरुद्वारे व पनायी गाड़ पुल के समीप…
पुलिस ग्रेड पे को लेकर विधानसभा में हुई समिति की बैठक
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर – (शादाब हुसैन ) पुलिस ग्रेड पे को लेकर मंत्रिमंडल उपसमिति की बैठक विधानसभा में हुई…
