रुद्रपुर- (एम सलीम खान) (कार्मिकों की सूचना समय से एन आई सी को देने के निर्देश)-(डाटा फीडिंग का कार्य तत्काल पूरा करने के निर्देश) रुद्रपुर जिलाधिकारी युगल किशोर पंत की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय सभागार में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 से संबंधित कार्यों हेतु सामान्य निर्वाचन 2022 में नामित किए गए नोडल अधिकारी व अधिकारियों की बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि जिन अधिकारियों ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों की सूची जिला सूचना विज्ञान केन्द्र में अभी तक उपलब्ध नहीं कराई है ऐसे अधिकारी जल्द ही सूची उपलब्ध कराएं। उन्होंने डाटा फीडिंग का कार्य तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष के साथ-साथ सुरक्षित चुनाव कराना हम सबकी जिम्मेदारी है। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर, सीडीओ आशीष भटगाई,अपर जिलाधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र,जय भारत सिंह,अपर पुलिस अधीक्षक नगर ममता बोहरा,अपर पुलिस अधीक्षक अपराध मिथलेश कुमार,पीडी हिमांशु जोशी,ओसी नरेश दुर्गपाल, सीएमओ सुनीता रतूड़ी, नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, जिला विकास अधिकारी डॉ महेश कुमार,डी एस ओ तेजबल सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी आर्या, एसीएमओ डा अविनाश खन्ना,आर एस सिडकुल कमल कफल्टिया, सहायक मत्य निदेशक संजय कुमार, उधोग महाप्रबंधक चंचल बोरा, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमा शंकर नेगी, सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
Related Posts
कैबिनेट मंत्री ने सड़को के मरम्मत और डामरीकरण कार्यो को ठीक करने का दिया दिशानिर्देश
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी – (जफ़र अंसारी ) कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने लोहरियासाल मल्ला, पीलीकोठी, बाराही कालौनी, मुदुल विहार,…
बनभूलपुरा से सभी लाईसेंसी शस्त्रों को जमा करने के ज़िलाधिकार ने दिए आदेश….
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी-ज़िलाधिकार धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया है कि माननीय उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड के आदेशों के क्रम में…
जिलाधिकारी ने किया शस्त्र पटल का निरीक्षण, पंजिकाओं को व्यवस्थित रखने के दिये निर्देश
ख़बर शेयर करें -पौड़ी- जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जिला कार्यालय में शस्त्र एवं अतिरिक्त शस्त्र पटल का निरीक्षण किया। निरीक्षण…
