रुदपुर (एम् सलीम खान) सितारगंज- बीते दो दिनों से लापता दो युवकों में से एक युवक के अपहरण कर फिरौती मांगने की सूचना से सितारगंज पुलिस में हड़कंप मच गया। इस सूचना पर स्थानीय पुलिस के हाथ पांव फूल गए। क्षेत्रीय चौकी प्रभारी से लेकर पुलिस क्षेत्राधिकारी तक दिन भर दौड़ते रहे, वही जब मामले की जांच पड़ताल की गई तो पता चला अपहरण की सूचना फर्जी है।जब कहीं जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली।दर असल हुआ यह कि शक्तिफार्म क्षेत्र के आनंद नगर तिलियापुर ग्राम निवासी दो यवक अपनी बाइक लेकर बाराकोली जंगल की ओर निकल गए। वही इनमें से एक युवक बाइक में पैट्रोल खत्म हो गया। जबकि एक युवक घर वापस आ गया। वही तेल खत्म होने के कारण वजह से युवक गुर्जरों के खत्ते में रात को वहीं रुक गया। अगले दिन देर रात युवक घर वापस लौटा। इसी बीच रात लगभग 10 बजे पुलिस को युवक के अपहरण कर फिरौती मांगने की सूचना मिली। इस पर पुलिस के हाथ पांव फूल गए। चौकी प्रभारी संजीत कुमार यादव ने तुरंत ही आला पुलिस अधिकारियों को मामले की सूचना से अवगत कराया। जिसके बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी ओमप्रकाश शक्तिफार्म क्षेत्र पहुंचे और पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गए। वही चौकी प्रभारी के मुताबिक जब जांच की तो पता चला कि दोनों युवक नशें के आदी हैं और नशें में जंगल पहुंच गए थे। खत्ते में ठहरे युवक ने अपनी मां को फोन कर छह हजार रुपए खाते में डलवाए थे। अगले दिन रात को अपने घर लौट आया। पुलिस की जांच में जब अपहरण कर फिरौती मांगने की सूचना फर्जी निकलीं तो अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
Related Posts
पुलिस ने 08 मोटर साइकिलो के साथ वाहन चोरों को किया गिरफ्तार….
ख़बर शेयर करें -चोरी की मोटर साइकिलो के साथ पुलिस ने चोरों को किया गिरफ्तार…. उधम सिंह नगर- अहमद अली…
बीजेपी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने किया वैक्सीनेशन सेंटर का दौरा
ख़बर शेयर करें – लालकुआं (नंदन राम आर्य) कोरोना काल में भाजपा किसान मोर्चा ने भी कमान संभालते हुए वैक्सीनेशन…
बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया कांग्रेसका 137 वां स्थापना दिवस कांग्रेस पार्टी के 137 वे स्थापना दिवस पर किया महान विभूतियों को याद
ख़बर शेयर करें – काशीपुर-( सुनील शर्मा) काशीपुर में द्रोणा सागर रोड स्थित कांग्रेस नव चेतना भवन में अखिल भारतीय…
