रुद्रपुर (एम् सलीम खान) नजूल भूमि पर मालिकाना हक को फिर एक बार जनता को गुमराह कर रही भाजपा-सीपी शर्मा (असंगठित कामगार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सीपी शर्मा ने भाजपा सरकार पर बोला हमला)-(बोले नजूल पर बसे को लोगों आखिर कब तक गुमराह करेंगे भाजपाई) रुद्रपुर नजूल भूमि पर मालिकाना का जिन्न फिर एक बार बाहर निकल आया है। जहां एक तरफ भाजपा के नेता नजूल भूमि पर मालिकाना दिलाने के वादे बात कर रहे हैं, तो वहीं विपक्षी दल कांग्रेस ने फिर एक बार भाजपा के उन नेताओं को निशाने पर लिया है। इस मुद्दे को लेकर असंगठित कामगार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सीपी शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आखिर कब तक भाजपा सरकार और उसके विधायक और नेता नजूल भूमि पर बसे लोगों को गुमराह करते रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार और उसके नेता नजूल भूमि पर बसे लोगों को गुमराह करने के सिवा और कुछ नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल का दावा है कि कल विधानसभा सत्र में इस पर अध्यादेश पारित किया जाएगा। जबकि विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने ही घोषणा की है कल आयोजित होने वाले विधानसभा सत्र में हैलीकॉप्टर दुर्घटना में शहीद हुए भारत के प्रथम चीफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत सहित अन्य लोगों की मौत होने के कारण दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि देने के बाद सदन की कार्यवाही अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दी जाएगी। उन्होंने सवाल उठाया कि जब विधानसभा सत्र आयोजित नहीं होगा तो नजूल भूमि पर अध्यादेश पारित कैसे होगा यह बड़ा सवाल है। सीपी शर्मा ने कहा कि भाजपा ने हमेशा गरीबों, बेसहारों और मजलूमों को गुमराह करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का असली चेहरा जनता के सामने उजागर हो गया है, और उत्तराखंड से भाजपा की विदाई तय है। इसलिए भाजपा सरकार और उसके नेता गरीब मानस को गुमराह कर सत्ता रोटी सेंकने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि देश की गरीब जनता महंगाई से जूझ रही है, बेरोजगार नौजवानों को रोजगार उपलब्ध कराने में भाजपा असफल साबित हुई है, महिला उत्पीडन के मामलों में भाजपा के शासनकाल में बढ़ोतरी हुई है।जिसे लेकर आम आदमी के मन में भाजपा के खिलाफ भारी रोष है, और जनता भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है। सीपी शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड की जनता राज्य की आगमी सत्ता कांग्रेस को सौंपने का मन बना चुकी है। हर तरफ सत्ता परिवर्तन की लहर दौड़ रही है। आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी पूरे बहुत से सत्ता में वापसी कर रही है। जिसके बाद भाजपा शासन में हुए घोटलों का पर्दाफाश होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अगर गरीबों की इतनी ही हमदर्द है तो बिना समय गंवाए पूरे उत्तराखंड में नजूल भूमि पर बसे लोगों को मालिकाना हक देने के लिए भूअध्यादेश को अमलीजामा पहनाए।
Related Posts
धामी सरकार में ही तुर्कागौरी के निवासियों को मिलेगा भूमि का मालिकाना हक – राजेश शुक्ला
ख़बर शेयर करें -विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 43 ग्राम तुर्कागौरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन…
नुक्कड़-नाटकों के माध्यम से जनता को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक…..
ख़बर शेयर करें -नगर निगम द्वारा चालीस वार्डों में किया जा रहा स्वच्छता चैपाल का आयोजन….. रुद्रपुर-नगर निगम रुद्रपुर द्वारा…
लुकास टीवीएस प्रबंधन के लगातार उत्पीड़न से तंग श्रमिकों का श्रम भवन में धरना जारी….
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर (उत्तराखंड)- लुकास टीवीएस प्रबंधन की ओर से लगातार जारी उत्पीड़न प्रबन्धन की मनमानी के चलते श्रमिकों…
