महाविद्यालय में एमए चतुर्थ सेमेस्टर व बीए षष्ठम सेमेस्टर का परीक्षाफल शत-प्रतिशत

ख़बर शेयर करें -

नानकमत्ता। कुमाऊँ विश्वविद्यालय नैनीताल द्वारा विगत दिवस में घोषित परीक्षाफल में श्री गुरुनानक देव स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नानकमत्ता साहिब का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। सम सेमेस्टर में अध्ययनरत एमए चतुर्थ सेमेस्टर एवं बीए षष्ठम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं का परीक्षाफल घोषित हुआ है, जिसमें एमए चतुर्थ सेमेस्टर के समाजशास्त्र विषय में अमरीक सिंह ने 60.4 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान, शिक्षाशास्त्र में शिवानी ने 63.6 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान, अंग्रेजी में सिमरनदीप कौर धारीवाल ने 77.6 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान, सीमा कौर ने 75.1 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान व नूरी ने 68.6 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। इधर बीए षष्ठम सेमेस्टर की छात्रा कु. दीपा ने 77.6 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान, माहिरा खान ने 77.4 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान व प्रभा जोशी ने 73.5 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा प्राप्त किया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीता मेहता ने बताया कि बीए षष्ठम सेमेस्टर में महाविद्यालय के 181 छात्र-छात्राओं में से 96 छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण की तथा सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को बधाई दी। इस मौके पर महाविद्यालय संरक्षक बाबा तरसेम सिंह, प्रबंधक स. हरचरन सिंह, बीएड विभागाध्यक्षा डॉ. इंदु बाला, अमृतपाल कौर तथा समस्त शिक्षकगणों ने सभी उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *