रुद्रपुर- (एम सलीम खान) (एटीएम से छेड़छाड़ कर कैश उड़ाने की कोशिश लेकिन असफल रहे)-(पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी कैमरे चोरों की तलाश में जुटी पुलिस) किच्छा शहर के बरेली मार्ग स्थित अनुपम सिनेमा मार्केट स्थित इंडिया वन एटीएम में अज्ञात चोरों ने एटीएम की पीछे की दीवार में सेंध लगाकर एटीएम कक्ष में प्रवेश करने हुए एटीएम मशीन से नगदी चुराने का प्रयास किया, लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी चोर अपने इरादों में सफल नहीं हो पाए। आपको बता दे जब एटीएम के गार्ड ने मौके पर पहुंचकर देखा तो उसे घटना की जानकारी हुई। आवास विकास किच्छा निवासी एटीएम संचालक राकेश कुमार पुत्र केवल कृष्ण ने किच्छा कोतवाली पुलिस को तहरीर कहा कि उनके द्वारा अनुपम सिनेमा मार्केट में लगाएं गए एटीएम में अज्ञात चोरों ने चोरी का प्रयास करते हुए एटीएम मशीन को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना कर आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच करते हुए चोरों की खोजबीन शुरू कर दी है। वही पुलिस की रात्रि गश्त पर आम जनता सवाल खड़े कर रही है।
Related Posts
कानून का उल्लंघन किया तो होगी कार्रवाई संजय गुंज्याल आईजी
ख़बर शेयर करें -हरिद्वार (वंदना गुप्ता) शाही स्नान में गुप्ता ब्रदर्स ने पुलिस के जवानों से बदसलूकी की थी खबर…
फैज़लपुर मेहरुल्लाह में बाल विवाह और साइबर अपराध पर जागरूकता कार्यक्रम, 100 छात्राओं ने लिया भाग….
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर – जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊधम सिंह नगर के निर्देश पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, फैज़लपुर…
पिपलिया गोलीकांड के सभी आरोपी को किया जाएगा गिरफ्तार-एस एस पी टीसी….
ख़बर शेयर करें -वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी ने पत्रकार वार्ता में कहा बाजपर-(एम सलीम खान) बाजपुर के पिपलिया…
