रुद्रपुर– (एम् सलीम खान) (सात माह के मासूम बच्चे को बिलखता छोड़ गयी मीना) (दो वर्ष पहले ही हुआ था मीना का विवाह) दिनेशपुर यहां एक नव विवाहित ने अज्ञात कारणों के चलते पंखे पर लटक अपनी जान दे दी। मृतका मीना मंडल उम्र 22 पुत्री विश्वनाथ मंडल निवासी शक्तिफार्म का विवाह करीब दो साल पहले दिनेशपुर वार्ड नंबर दो प्रकाश मंडल से हुआ था। मीना का पति फोटोग्राफी का काम करता है। सोमवार की देर रात वह पीलीभीत से शादी समारोह से घर लौटा तो कमरें का दरवाजा न खुलने व कमरे से कोई आवाज़ नहीं आई तो प्रकाश मंडल ने कमरे की खिड़की तोड़कर देखा तो उसकी पत्नी मीना मंडल पंखे के कुंडे से लटकी हुई थी। उसने तुरंत दरवाजा तोड़कर अपनी पत्नी को नीचे उतारा। वही अनन फनन में उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही मीना के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर गदरपुर के तहसीलदार देवेन्द्र सिंह बिष्ट व सीओ पंतनगर आशीष भारद्वाज घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष विनोद जोशी ने बताया कि घटना की जांच व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा।
Related Posts
गश्त के दौरान हाथी ने वन कर्मी पर हमला कर मौत के घाट उतारा,,,बड़ी मुश्किल से तीन वन कर्मियों ने बचाई अपनी जान|
ख़बर शेयर करें -हरिद्वार (वंदना गुप्ता) राजाजी टाइगर रिजर्व की बेरिवाड़ा रेंज में एक वनकर्मी को जंगली हाथी ने मौत…
आपदा से क्षतिग्रस्त कोटद्वार स्थित मालन नदी पुल के पुनर्निर्माण कार्यो का जायजा लेने पहुंचे जिलाधिकारी आशीष चौहान…..
ख़बर शेयर करें -पौड़ी- आपदा से क्षतिग्रस्त कोटद्वार स्थित मालन नदी पुल के पुनर्निर्माण कार्यो का जायजा लेने के लिए…
रक्षक ही बन रहा है भक्षक,ट्रांजिट कैंप पुलिस की शिकायत करने पर पीड़ित को जान से मारने की मिली धमकी…
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) ट्रांजिट कैंप के रहने वाले एक व्यक्ति ने खुद की जान को थाना ट्रांजिट…
