लालकुआं (जफर अंसारी) तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी के अंतर्गत घायल अवस्था में मिले वन्य जीव का रेस्क्यू लगभग 06.00 बजे डौली रेंज लालकुंआ के वन क्षेत्राधिकारी श्री अनिल जोशी को शान्ति पुरी नंबर 2 निवासी वन्य जीव प्रेमी श्री लोकेश जोशी ने सूचना दी कि ग्राम शान्ति पुरी नंबर 2 में एक उल्लू घायल मरणासन्न अवस्था पड़ा है सूचना पर तुरन्त डिप्टी रेंजर मनोज जोशी , लक्षमण मावडी , ललित जोशी को मौके पर भेज दिया गया वन कर्मियों द्वारा घायल उल्लू को रेस्कयू कर पंत नगर यूनिवर्सिटी अंतर्गत पशु अस्पताल में उपचार कराया। प्राथमिक उपचार के बाद सघन चिकित्सा हेतु घायल उल्लू को रानीबाग वन विभाग रेस्क्यू सेंटर भेज दिया गया है।रेंजर अनिल जोशी ने वन्य जीव प्रेमी श्री लोकेश जोशी का आभार व्यक्त करते वन्य जीव सुरक्षा के प्रति उनके द्वारा किए गए कार्य के लिए सराहना की है। ज्ञातव्य हो कि वन्य जीव प्रेमी श्री लोकेश जोशी पूर्व में भी वन्य जीवो की सुरक्षा हेतु कार्य करते रहे है।
Related Posts
नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की देश की आजादी में अहम भूमिका-ठुकराल
ख़बर शेयर करें – रूद्रपुर-(एम् सलीम खान) देश के महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 125वीं जयंती को आज पराक्रम दिवस…
अर्द्धकुशल राजमिस्त्रियों को टूल किट और प्रमाण पत्र वितरण करते मंत्री गणेश जोशी….
ख़बर शेयर करें -मंत्री गणेश जोशी ने किया अर्द्धकुशल राजमिस्त्रियों को टूल किट और प्रमाण पत्र वितरण…. रुद्रपुर- प्रदेश के…
लालकुआ- केंद्रीय वन विभाग द्वारा बेतहाशा अतिक्रमण को ध्वस्त कर, कार्यवाही के दौरान कई एकड़ भूमि पर किया गया कब्ज़ा…..
ख़बर शेयर करें -लालकुआ तराई केंद्रीय वन विभाग की भारी भरकम फोर्स ने आज टांडा रेंज के चीड़खत्ता स्थित आरक्षित…
