लालकुआं (जफर अंसारी) तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी के अंतर्गत घायल अवस्था में मिले वन्य जीव का रेस्क्यू लगभग 06.00 बजे डौली रेंज लालकुंआ के वन क्षेत्राधिकारी श्री अनिल जोशी को शान्ति पुरी नंबर 2 निवासी वन्य जीव प्रेमी श्री लोकेश जोशी ने सूचना दी कि ग्राम शान्ति पुरी नंबर 2 में एक उल्लू घायल मरणासन्न अवस्था पड़ा है सूचना पर तुरन्त डिप्टी रेंजर मनोज जोशी , लक्षमण मावडी , ललित जोशी को मौके पर भेज दिया गया वन कर्मियों द्वारा घायल उल्लू को रेस्कयू कर पंत नगर यूनिवर्सिटी अंतर्गत पशु अस्पताल में उपचार कराया। प्राथमिक उपचार के बाद सघन चिकित्सा हेतु घायल उल्लू को रानीबाग वन विभाग रेस्क्यू सेंटर भेज दिया गया है।रेंजर अनिल जोशी ने वन्य जीव प्रेमी श्री लोकेश जोशी का आभार व्यक्त करते वन्य जीव सुरक्षा के प्रति उनके द्वारा किए गए कार्य के लिए सराहना की है। ज्ञातव्य हो कि वन्य जीव प्रेमी श्री लोकेश जोशी पूर्व में भी वन्य जीवो की सुरक्षा हेतु कार्य करते रहे है।
Related Posts
राजेश शुक्ला ने महात्मा गांधी जी की मूर्ति पर कार्यकर्ताओं के साथ माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की…….
ख़बर शेयर करें -किच्छा- पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर आवास…
यहाँ कुछ लोगो ने खुद को सीबीआई अफसर बताकर लूट कर किया किडनेप करने का भी प्रयास…….
ख़बर शेयर करें -देहरादून- यहां तीन लोग खुद को सीबीआई अफसर बताकर सहस्रधारा रोड स्थित एक फ्लैट में घुसे और लूटपाट…
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में सम्मानित हुईं प्रधानाचार्या आरती चितकारिया……
ख़बर शेयर करें -देहरादून- देहरादून निवासी राजकीय बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज, जौनपुर टिहरी गढ़वाल की प्रधानाचार्या आरती चितकारिया को हिन्दी साहित्य…
