काशीपुर– (सुनील शर्मा) मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस तथा एसओजी टीम ने दो युवकों को स्मैक बेचते हुए गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 23.42 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों का एनडीपीएस एक्ट के तहत चालान कर जेल भेज दिया। बता दें कि बीती शाम को एसओजी प्रभारी एसआई रविन्द्र बिष्ट को मुखबिर ने सूचना दी कि मौहल्ला अल्लीखां स्थित कब्रिस्तान के पास दो युवक स्मैक बेच रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वहां से दो युवक को स्मैक बेचते हुए गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम मौहम्मद जावेद उर्फ जावेद अड्डा पुत्र मौहम्मद खुर्शीद निवासी हौज वाली मस्जिद, बर्फ फैक्ट्री के सामने तथा मौहम्मद सलीम उर्फ सलीम टेंशन पुत्र मौहम्मद हनीफ निवासी मौहल्ला किला बताया। पुलिस ने उसके कब्जे से 23.42 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
Related Posts
क्षेत्र में हो रहे फ्लाईओवर के निर्माण कार्य का किया स्थलीय निरीक्षण,,जनता को करीब 5 साल बाद फ्लाईओवर के शुरू होने से राहत|
ख़बर शेयर करें -हरिद्वार (वंदना गुप्ता) कुम्भ मेंले के आगाज़ में कम समय रह गया है कुम्भ मेले के लिए…
भाजपा के 2 कैबिनेट मंत्रियों पर गिर सकती है गाज हो सकता है बड़ा फेरबदल….
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यूके एस एस सी पेपर लीक से लेकर विधानसभा बैंक डोर…
नहीं रहे दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा, पीएम मोदी समेत बड़े नेताओं ने जताया शोक…….
ख़बर शेयर करें -मशहूर उद्योगपति रतन टाटा का मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया.देश के महान उद्योगपति रतन…
