काशीपुर– (सुनील शर्मा) मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस तथा एसओजी टीम ने दो युवकों को स्मैक बेचते हुए गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 23.42 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों का एनडीपीएस एक्ट के तहत चालान कर जेल भेज दिया। बता दें कि बीती शाम को एसओजी प्रभारी एसआई रविन्द्र बिष्ट को मुखबिर ने सूचना दी कि मौहल्ला अल्लीखां स्थित कब्रिस्तान के पास दो युवक स्मैक बेच रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वहां से दो युवक को स्मैक बेचते हुए गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम मौहम्मद जावेद उर्फ जावेद अड्डा पुत्र मौहम्मद खुर्शीद निवासी हौज वाली मस्जिद, बर्फ फैक्ट्री के सामने तथा मौहम्मद सलीम उर्फ सलीम टेंशन पुत्र मौहम्मद हनीफ निवासी मौहल्ला किला बताया। पुलिस ने उसके कब्जे से 23.42 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
Related Posts
गढ़वाल सभा देहरादून समिति के पदाधिकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष से की शिष्टाचार भेंट….
ख़बर शेयर करें -देहरादून – गढ़वाल सभा देहरादून समिति के पदाधिकारियों ने आज उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण से…
काकोरी एक्शन अंग्रेजी हुकूमत को करार जवाब था और साझी शहादत का सबसे बड़ा प्रतीक भी…….
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- 29 दिसंबर। “बिस्मिल और अशफ़ाक़उल्ला का एक साथ फांसी चढ़ना देश की आज़ादी के लिए लड़े…
“संस्कृत शिक्षा की उपयोगिता के विविध पक्ष हैं जिनकी पूर्ति अन्य किसी विकल्प से सम्भव नहीं -प्रो०किरण टण्डन……..
ख़बर शेयर करें -नैनीताल-डी०एस०बी०परिसर , कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के संस्कृतविभाग के द्वारा दि०२२अगस्त २०२३ को संस्कृतदिवस के उपलक्ष्य में व्याख्यान…
