लालकुआं- (ज़फर अंसारी) स्टोन क्रेशरों पर अत्यंत कम भाड़ा देने और राज्य सरकार पर रॉयल्टी कम न करने का आरोप लगाते हुए सैकड़ों खनन व्यवसायियों और गोला खनन मजदूरों ने मोटाहल्दू चौराहे पर महापंचायत कर सरकार के खिलाफ आर पार की लड़ाई का ऐलान किया है उन्होंने चेतावनी देते कहा कि अगर 2 दिन के भीतर मामले में राज्य सरकार ने उचित कारवाई नही की तो सभी खनन व्यवसाई भूख हड़ताल पर बैठने के लिए मजबूर होंगे और आगमी प्रधानमंत्री मोदी के दौरे विरोध कर उक्त कार्यक्रम में आत्मदाह लिए भी बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन कि होगी। जब तक राज्य सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती तब तक उनका आन्दोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने स्टोन क्रेशरों को समतलीकरण करने के नाम पर गड्ढे खोलने की अनुमति दे दी जिसे स्टोन स्वामियों ने गौला रेट के भाड़े में कम कर दिया उन्होंने कहा जिससे उनके आगे भारी संकट उत्पन्न हो गया । वही राज्य सरकार कि गलत निति के चलते स्टोन क्रेशरों को रॉयल्टी के रेट कम और गौला में रॉयल्टी के रेट अधिक है जब तक राज्य सरकार द्वारा गोला खनन की रॉयल्टी कम नही हो जाती तब तक उनका आन्दोलन जारी रहेगा
Related Posts
कोर्ट में पेशी के बाद जेल पहुंचे ब्याज माफिया,दो की गिरफ्तारी के बाद चार की तलाश में जुटी पुलिस…
ख़बर शेयर करें -थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट, क्लीपिंग की जांच में जुटी पुलिस रुद्रपुर-(एम सलीम खान)…
अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष ने किये भाजपा पर तीखे वार
ख़बर शेयर करें – रुद्रपुर– (शम्मी मैहर) उत्तराखंड कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष फरीद मंसूरी जी से उत्तराखंड…
माँ नैना देवी युवा क्लब नैनीताल” के द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” कार्यक्रम का किया गया आयोजन……
ख़बर शेयर करें -नैनीताल- 25 सितम्बर 2024 को नेहरू युवा केन्द्र नैनीताल के तत्वाधान में “माँ नैना देवी युवा क्लब…
